Print this page

फर्जी पत्रकार और पुलिस अधिकारी बनकर उगाही करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / शहर में अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों की अवैध रूप से चेकिंग कर पैसे उगाही करने वाले 02 आरोपियों को बोधघाट पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है । ग्राम करकापाल में एक ट्रेक्टर चालक सुखराम कश्यप को ट्रेक्टर ट्राली में ईंटा लेकर जाते समय 02 लोंगो द्वारा अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी होना बताकर ’’ट्रेक्टर के कागजात नहीं है कहकर अवैध रूप से 5,000/- रूपये की माॅग किया गया एवं ट्रेक्टर चालक के द्वारा पैसा नहीं है बाद में लाकर देने की बात कहने पर उसी शाम को माड़िया चैक पर वाहन चालक सुखराम कश्यप से 400/- रूपये अवैध रूप से लिया गया था।
मामले में ट्रेक्टर स्वामी विश्वेश्वर राव के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा – 384, 419, 420, 34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया !मामले में विवेचना के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर की पहचान की गई एवं 02 संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर होना बताये एवं अपना जुर्म स्वीकार किये है एवं आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार कहकर अवैध रूप से वाहनों से चेकिंग के नाम पर पैस वसूलना एवं आरोपी प्रमोद सिंह कंवर पूर्व में बस्तर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ होना एवं अगस्त 2020 में उक्त पूर्व आरक्षक को सेवा से पृथक कर देना बताया गया है । मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से 400/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, छत्तीसगढ़ पुलिस लिखा हुआ पर्स जप्त किया गया है । मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया जा रहा है ।
नगर पुलिस अधीक्षक – हेमसागर सिदार
बिना कागजात के गाड़ी चलाने का धौंस देकर 400 रूपये का किया गया था उगाही,आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार बताकर करता था उगाही,आरोपी प्रमोद कंवर जिला पुलिस बस्तर का बर्खास्तशुदा आरक्षक है

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ