Print this page

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया रेलवे हेल्थ यूनिट का निरीक्षण अतिक्रमण मुक्त जमीन पर उद्यान विकसित करने की कर्मचारी संघ ने रखी मांग

  • rounak group

दुर्ग  / शौर्यपथ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रेलवे हेल्थ यूनिट भिलाई का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव गुलाब सिंह सीरिया ने इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. पी. उपाध्याय से हेल्थ यूनिट भिलाई में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप वयवस्था बनाए रखने का आग्रह किया. इस अवसर पर उनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए रेलवे कालोनी भिलाई - 3 में अतिक्रमण से मुक्त कराए गए जमीन पर उद्यान विकसित करने के मांग को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भी निवेदन किया। इस अवसर पर हेल्थ यूनिट भिलाई के प्रभारी डॉ. कुणाल जैन, डी. एल. टांक, कोडा सूर्य नारायण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रजिया बेगम ने किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ