दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने आज कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर पहुंच कर शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में होने वाले मुख्य वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से कराने की मांग को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन के कोविड नोडल अधिकारी एवम सयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा जी से मिलकर कोरोनो के बढते मामले को लेकर चिंता व्यक्त कर छःग महामहिम राज्यपाल महोदया व (छःग) के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें छात्रो का कहना था कि कोविड की इस महामारी में जहा एक ओर संक्रमण बढ़ते जा रहा है। उसी बीच महाविद्यालय विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा आयोजित करने का सूचना जारी कर छात्रो के सेहत और भविष्य के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। समस्त विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा को गतवर्ष की भाती ही इस सत्र 2021-2022 में भी ऑनलाइन पद्धति से परीक्षा लिया जाए। सोनू साहू ने बताया कि विगत कुछ दिनों से अखबार के माध्यम से जानकारी मिल रहा है की कुछ शैक्षणिक संस्थानों में वहा के पढाने वाले टीचर कर्मचारी एवम हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में कोविड का लक्षण पाया गया है कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातर वृद्धि हो रही हैं इस बीच छात्र के सेमेस्टर व होने वाले वार्षिक परीक्षा की सूचना की मिलने के बाद से अभिभावक बच्चों के स्वास्थ को लेकर चिंतित है वर्तमान समय में जो भी विश्वविद्यालय हाल ही में परीक्षा आयोजित कराने को तैयारी किया जा रहा हैं उस परीक्षा को आगमीय आदेश तक निरसत करने की मांग किया गया जब तक की स्थित समान्य ना हो जाए इस दौरान NSUI के पलाश लिमेश,अमन विश्वकर्मा,अमन दुबे,गोल्डी कोसरे,करणवैश्णो,देवेश राजपूत, अभय,राहुल यादव,रवि साहू,सूर्यकांत देशमुख सहित बहुत से छात्र उपस्थित रहे।