Print this page

हादसा : सूर्या होटल के पास ट्रक ने ली महिला की जान, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन Featured

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / धमधा नाका रोड स्थित सूर्या होटल के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को अपने चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला के ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। घटना के बाद से ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोडकऱ फरार हो गया। हादसे को धमधा नाका क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव से जोडकऱ देखा जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों और वार्डवासियों ने सडक़ से शव को उठाने नहीं दिया। वे ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे जिन्हे पुलिस ने समझा-बूझाकर शांत करवाया। इस बीच धमधानाका ओव्हरब्रिज पर आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। यातायात को सामान्य बनाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मोहन नगर पुलिस द्वारा ट्रक के अज्ञात
चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को जांच पर लिया गया है।
    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला मालती बेसरा 45 वर्ष पति नरही बेसरा कत्यानी मंदिर के पास कैलाश नगर की निवासी थी। वह घरों में झाड़ू पोछा कर अपने परिवार का गुजर बसर करती थी। प्रतिदिन की तरह मालती शुक्र वार की सुबह  करीब 10 बजे अपने कार्य में जा रही थी। वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सूर्या होटल के पास पहुंची थी, तभी उसे एक अनियंत्रित ट्रक ने अपने
चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मालती बेसरा अपने एक पुत्र व बहु के साथ रहती थी। उसका पति अलग रहता है। मामले मे मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के लिए ट्रक ड्रायवर के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी शुुरु कर दी गई है।
धमधानाका क्षेत्र की अव्यवस्थित यातायात बनी हादसे का कारण-पूर्व पार्षद राव
  सिकोलाभाठा वार्ड के पूर्व पार्षद डी प्रकाश राव ने महिला की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने हादसे के लिए धमधानाका क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव को कारण बताया है। श्री राव ने कहा है कि फिर यातायात के अव्यवस्था के चलते सूर्या होटल के बगल रेल्वे माल गोदाम जाने वाले सडक़ पर ट्रक ने एक महिला की जान ले ली। उन्होने बताया कि माल गोदाम से ट्रकों की आवाजाही बंद थी, तो स्थिति कुछ सामान्य रहती थी। माल गोदाम में फिर से काम चालू होने से यातायात व्यवस्था फिर अव्यवस्थित हो गई, वहीं धमधानाका ओव्हरब्रिज में भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। सिकोलाभाठा अंडरब्रिज का आज तक निर्माण नही हो पाया है। जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हादसे को रोकने जिला प्रशासन को क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ