Print this page

फैसला : दुर्ग जिले में कलेक्टर ने किया आज से रात्रिकालीन कफ्र्यू को खत्म

  • doing of business

 दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को दुर्ग जिले में पूर्व में लगाये गये रात्रिकालीन कफ्र्यू को समाप्त कर दिया। रात्रिकालीन कफ्र्यु को खत्म करने के लिए आज निर्देश भी जारी कर दिया इसके साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।  कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कफ्र्यू को समाप्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दे कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुर्ग जिले में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाया गया था। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कालीन कफ्र्यू लागू रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। केवल आवश्यक सेवाओं को ही सुचारु रखा गया था। अब इस आदेश को निरस्त करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। एक दिन पहले राजधानी रायपुर में भी कलेक्टर द्वारा नाइट कफ्र्यू हटाने की घोषणा की गई थी। जिसे लागू कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नाइट कफ्र्यू लगाया गया था। गुरुवार को रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सामान्य रूप से व्यवसाय व अन्य गतिविधियों को संचालित करने का आदेश जारी किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ