Print this page

ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी विभाग के कर्मवीरों को मिला षिरोमणि सम्मान

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबन्धक प्रभारी ब्लाास्ट फर्नेंस सभागार में किया गया। इस समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी लास्ट फर्नेस तापस दासगुप्ता तथा महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रबन्धक  गौरव सिंह को अक्टूबर से दिसम्बर 2021 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस क्रम में दिसम्बर 2021 माह के लिए  गीता राम कंवर, मास्टर ऑपरेटर एवं सुश्री कंचन रानी, ओसीटी तथा जनवरी 2022 माह के लिए  मनमोहन श्याम बघेल, मास्टर टेक्नीषियन एवं ओमप्रकाष मंडावी, मास्टर ऑपरेटर को उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्म षिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
समारोह के प्रारम्भ में वरिष्ठ प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी श्री बीजू जॉर्ज ने षिरोमणि पुरस्कार के महत्व को दर्षाते हुए अतिथियों एवं पुरस्कृत कार्मिकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुराधा साहा, प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मदन मोहन श्रीवास्त्व, अति. श्रम कल्याण अधिकारी, श्रीमती ममता एवं श्रीमती हसीना बेगम का भी विषेष योगदान रहा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ