Print this page

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा के 6 बच्चों द्वारा किलोल वाचन प्रतियोगिता में पूरे दुर्ग जिला का प्रतिनिधित्व किया गया।

  • doing of business

 दुर्ग / शौर्यपथ / विंग्स दो फ्लाई सोसायटी द्वारा आयोजित किलोल वाचन वेबीनार की 9वी सीरीज दिनांक 30 /04/2022 को आयोजित किया गया। इस वेबीनार में बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थीम पर आधारित अपनी रचनाओं पर वाचन करने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता सहा वेबीनार का पूरा संचालन रीता मंडल द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रुप में एवं निर्णायक के रूप में शामिल हुए लोकप्रिय कवि एवं लेखक श्री कोमल प्रसाद राठौर जी, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की एवं उनके आत्मविश्वास को खूब सराहा।
             कार्यक्रम में दुर्ग जिला से अरविंद यादव, युक्ति यादव, साक्षी कोसरिया, पायल कुंभकार, ताराम निषाद एवं तारने यादव ने अपनी रचनाओं का वाचन किया। यह सभी 6 बच्चे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा के छात्र छात्राएं हैं। इन 6 बच्चों ने राज्य स्तर पर हुए किलोल वाचन वेबीनार में पूरे दुर्ग जिला का प्रतिनिधित्व किया है इन बच्चों ने अपने स्कूल की शिक्षिका विभु दुबे के मार्गदर्शन में अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। शाला की प्रधानता टीका श्रीमती संध्या सेंगर ने सभी बच्चों एवं शिक्षिका विभु दुबे को उनकी प्रस्तुति पर बधाई दी एवं शाला का नाम राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर प्रशंसा की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ