Print this page

एसपी डॉ. पल्लव आधी रात को गश्त में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से मिलने पहुंचे खुर्सीपार गेट

  • rounak group

 दुर्ग / शौर्यपथ / एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने रात्रि गश्त में लगे पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर आवश्यक टिप्स देकर अधिकारी-कर्मचारियों से घर परिवार और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। डॉ पल्लव आधी रात को राजपत्रित अधिकारियों के साथ खुर्सीपार गेट पहुंचे और गश्त टीम के साथ बातचीत की।
बीती रात जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने खुर्सीपार गेट के पास रात्रि गश्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों से मुलाकात की। डॉ पल्लव ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को कतार में खड़े कराने के बाद रात्रि गश्त को लेकर ब्रीफ  किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के जान माल की सुरक्षा के प्रति बरती जाने वाली सतर्कता के आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। एक एक अधिकारी और कर्मचारी से उन्होंने परिवार के बारे में पूछा और स्वास्थ्यगत जानकारी ली। साप्ताहिक अवकाश और काम में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करने की बात भी पुलिस अधीक्षक ने कही।
इस दौरान छावनी पुलिस अनुविभाग अन्तर्गत आने वाले थाना छावनी, खुर्सीपार, जामुल, पुरानी भिलाई व कुम्हारी के रात्रि गश्त में संलग्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से रात्रि गश्त के दौरान बैंक, एटीएम बूथ, वीआईपी निवास सहित आउटर कालोनी में धनाढ्य वर्ग के आवासों पर नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रात में किसी संदिग्ध के नजर आने पर रोककर पूछताछ किया जाए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ