Print this page

गांजा बिक्री को लेकर रमन मोहल्ला के दो सौ लोगों ने किया जमकर उत्पात ,गांजा खरीदने आने वाले ने कर दी एक लड़की से छेडख़ानी तो बिगड़ गया माहौल

  • rounak group

भिलाई / शौर्यपथ / सुपेला के रमन मोहल्ला में यहां के लगभग 200 लोगों ने उस समय जमकर उत्पात मचाया जब बाहर से आकर यहां गांजा खरीदने वाले एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की के साथ छेडख़ानी कर दी। उसके बाद मोहल्लेवासियों ने यहां गांजा और अवैध शराब खरीदेन ेआने वालों को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां 112 की पुलिस टीम को बुलाया गया लेकिन वे आकर यह कहकर चुपचाप चले गये कि ये हमारा काम नही है। उसके कुछ देर बाद फिर 112 की टीम टीम आई लेकिन वह मूक दर्शक बन केवल तमाशा देखती रही और यहां से गांजा खरीदने वालों पर भी यह कहकर पल्ला झाड़ ली कि ये हमारा काम नही है। जबकि गांजा खरीदने आने वाले के पॉकेट में एक एक के पास दस दस पुडिय़ा गांजा उनकी जेब में था। उल्लेखनीय है कि यहां रमन मोहल्ले में पिछले कई सालों से गांजा, अवैध शराब सहित कई प्रकार के नशें के सामानों का जमकर बिक्री किया जा रहा है। इसके कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बाहर से अवैध शराब, गांजा सहित कई प्रकार के नशे के सामानों को खरीदने यहां दूर दूर से लोग आते हैं। इसकी कई बार मोहल्लेवासियों ने सुपेला थाना में भी शिकायत की है,लेकिन कुछ दिनों के लिए बंद हो जाता है और उसके बाद फिर नशे का कारोबारा चालू हो जाता है। नशे का सामान खरीदेन आने वाले लोगों सहित अन्य लोग नशे की हालत में यहां छेडख़ानी के साथ ही कई उलूल जुलूल हरकते करते है। इसी तरह आज भी एक लड़की से हुई छेडख़ानी को लेकर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गये और दूर दूर से गांजे की तलाश मे ंआने वाले लोगों को पकड़कर जमकर मारपीट किये। आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने हमारे संवाददाता के सामनेे पुलिस पर भी आरोप लगाया कि यह सब यहां पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती क्योंकि पुलिस वाले यहां से महिना लेकर जाते है।
इस अवसर पर मोहल्ले के निवासी एवं भाजपा के जिलामंत्री पुरूषोत्त्म देवांगन सहित भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा देवांगन, श्याम किशोर सिंहउर्फ सोनू सिंह ने कहा कि जब सुपेला थाना में शिकायत किया जाता है तो 109 और 151 के तहत कार्यवाही की जाती है और अगले दिन जमानत मिल जाता है लेकिन पुलिस इनपर 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही आखिर क्यों नही करती।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ