Print this page

स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉ कुमकुम डे ने सौपी नवदृष्टि फाउंडेशन को नेत्रदान व ब्रेन डेड पे अंगदान की वसीयत

डॉक्टर कुमकुम डे ने की अपने  नेत्रदान व अंगदान  की  घोषणा डॉक्टर कुमकुम डे ने की अपने नेत्रदान व अंगदान की घोषणा
  • rounak group

 दुर्ग / शौर्यपथ / स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर कुमकुम डे ने अपने  नेत्रदान व अंगदान  की  घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया व कुलवंत भाटिया को सौंपी,आदर्श नगर निवास पर डॉ कुम कुम के पति संजय के डे व पुत्र जॉय दीप डे ने नेत्रदान व अंगदान हेतु सहमति दी
     डॉ  कुमकुम डे ने कहा डॉक्टर होने के नाते वे जानती हैं की लोगों को नेत्रदान व अंग दान की कितनी आवयश्कता है अतः आज उन्होंने खुद यह पहल की व अब वे अपने परिचितों को भी जागरूक करेंगी
राज आढ़तिया ने उन्हें बताया कि नेत्रदान किसी भी व्यक्ति की सामान्य मृत्यु की बाद किया जा सकता है किन्तु अंग दान केवल ब्रेन डेड कि स्थिति  में ही किया जा सकता है जो की बहुत रेयर परिस्थितियों में ही संभव होता है
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
   नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन,दयाराम टांक ने   डॉक्टर कुमकुम डे के निर्णय की सराहना की एवं साधुवाद दिया

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ