Print this page

विकासखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में विकासखंड स्तर, दूसरे चरण में जिला स्तर और तीसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 से 29 तक 2023 को  जिला रायपुर में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
     कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी करने के निर्देश दिए है। जिले में पहले चरण में विकासखंड स्तर पर 18 मई तक प्रतियोगिता की जानी है। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 मई  तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता मंडली को चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ