Print this page

आधार कार्ड अपडेशन और आयुष्मान कार्ड करहीडीह एवं कातुलबोड़ में शिविर

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर वार्ड 15 कबीर मंच बरगद झाड़ के पास करहीडीह के अलावा वार्ड 60 कातुलबोड़ शासकीय प्राथमिक शाला कातुलबोड़ में शेष छूटे हुये लोगों का आधार कार्ड अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। उपरोक्त शिविर दिनांक 03 जून एवं 05 जून से 06 जून 23 को उक्त स्थानों में शिविर लगाया जाएगा।यदि आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया गया है तो आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें। ताकि इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने हितग्राहियों से अपील कर कहा कि जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय तक अपडेट नहीं हुआ है, उनको डाक्यूमेंट अपडेट के लिए नगर पालिक निगम द्वारा लगाए गये आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट कराए ताकि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ निर्बाद रूप से मिलता रहे।उन्होंने कहा कि हितग्राही अपने निकटतम वार्ड शिविर में और आधार सेवा केंद्र में डॉक्युमेंट पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फ़ोटो आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड इत्यादि लेकर अपना आधार डॉक्युमेंट अपडेट करवा सकते हैं और भविष्य में आधार से सम्बंधित किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ