Print this page

नवदृष्टि फाउंडेशन के द्वारा किए गए जन जागरूकता कार्यक्रम का असर अब सभी जगह दिखने लगा है

  • rounak group

दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग संतराबाड़ी निवासी सराफा व्यवसाई दिनेश ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार देशलहरा व उनकी पत्नी केशर कुमारी जैन ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,प्रभुदयाल उजाला व् जितेंद्र हासवानी को सौंपी । देशलहरा दम्पति ने अपने पुत्र नितिन व अतुल से देहदान हेतु सहमति ली

दिनेश देशलहरा ने कहा वह मृत्यु भोज एवं मृत्यु पश्चात अन्य आयोजन को एक सामाजिक कुरीति मानते हैं एवं उनका मानना है की वयक्ति के मरने के बाद यदि उसके शरीर से समाज का भला हो रहा है तो इस से बड़ा पुण्य का कार्य नहीं है

प्रभुदयाल उजाला ने कहा श्री दिनेश देशलहरा जी समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति हैं अतः उनके नेत्रदान व देहदान से समाज में देहदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी व सकारात्मक सन्देश जाएगा । संस्था के सदस्यों ने देशलहरा दम्पति को देहदान व नेत्रदान प्रक्रीया की विस्तृत जानकारी दी

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने देशलहरा दम्पति के निर्णय कि सराहना कि व देशलहरा परिवार को साधुवाद दिया

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ