भिलाई / शौर्यपथ / इंजीनियरिंग पार्क भिलाई में बीती रात्रि चोर गिरोह के करीब 15 से 20 व्यक्ति इंजीनियरिंग पार्क स्थित सारथी मैटलिक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य यूनिटों में चोरी कर रहे 15 से 20 चोर यूनिट में चोरी कर रहे थे। चोरी करते यूनिट के गार्ड को जानकारी होने पर संस्था के डायरेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण रात करीब 2.30 बजे इंजीनियरिंग पार्क पहुंचे संस्था एवम यूनिट के प्रतिनिधि देखकर चोर भागने लगे जिसमें से तीन चोर को प्रतिनिधिमंडल ने पकड़ लिया। उसी दौरान वहां 112 पुलिस की गाड़ी आ गई, पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों को 112 में बिठाकर भिलाई 3 थाने ले जाया गया।
इंजीनियरिंग पार्क के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुरूवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रेमचंद देवांगन अध्यक्ष, नमन कोठारी, सुमित अग्रवाल, राजेश विश्वकर्मा, निमित पहाडिय़ा, अजय श्रीवास्तव, कुंदन जायसवाल, राहुल जायसवाल, काके पप्पू सिंह, संतनु ब्यास, थानेदार मनीष शर्मा से इंजीनियरिंग पार्क में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है कि शिकायत एवं रोकथाम के लिए थाने पहुंचे, थाने पहुंचने पर पता चला कि संभावित 2 चोर को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया एवं 1 चोर को क्राइम ब्रांच भेजा गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं थानेदार के मध्य यह चर्चा हुई की शुक्रवार 9 जून को सी एस पी छावनी, थानेदार भिलाई 3, संस्था के पदाधिकारीगण एवं सिक्योरिटी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ संयुक्त बैठक इंजीनियरिंग पार्क में रखी गई है जिसमें आगामी कार्यप्रणाली पर निर्णय लिया जायेगा जिसमें चोरी की घटनाएं रोकने योजना बनाई जायेगी। उक्त यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन ने दी।