दुर्ग / शौर्यपथ / 84 वे जन्मदिन में प्रवेश करने जा रहे दुर्ग शहर पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, रोजाना योगाभ्यास और 4 किमी की दौड़ लगाकर बेहतर स्वास्थ के लिए आने वाली पीढ़ी को करते है जागरूक।
22 नवंबर 1940 को मालगुजार परिवार में जन्मे पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यो में संतुलित जीवन शैली के साथ सक्रिय रहते है, पूर्व में अनेक पद पर कार्य किए जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश में लघु उद्योग निगम आयोग अध्यक्ष, (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) , रेल्वे सलाहाकार समिति सदस्य , सचिव किला मंदिर लोक न्यास,सचिव विद्यापीठ शैक्षणिक संस्थान , मध्यप्रदेश ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे, दो बार सबसे सफल महापौर रहे ताम्रकार का कार्यकाल रहा अनेकों विकास कार्यो के साथ .
उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग का मोनो भी पहली बार उनके कार्यकाल में अपनी पहचान बनाया . पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल ताम्रकर अपने जन्मदिन पर आने वाले पीढ़ी को सन्देश देते हुए यह कामना करते है कि सामान्य और संतुलित जीवन शैली के साथ बेहतर स्वास्थ लाभ के लिए उत्साहित करना चाहते है ।
पूर्व महापौर श्री शंकर लाल ताम्रकर के जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतक अधिवक्ता प्रमोद दुबे बधाई सन्देश देते हुए कहा कि - "अभिनंद्दन" परम आदरणीय हमारे प्रेरणा स्रोत श्री शंकर लाल जी ताम्रकार पूर्व महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अपने जीवन के 84 वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक अभिनंदन करते हैं उनका विराट व्यक्तित्व अछूणा रहे एवं अपने जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करें यही कामना करते हैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वे प्रतिदिन जीवन में बहुत सक्रिय रहते हैं और और अपने दिनचर्या में योग के अलावा 4 किलोमीटर दौड़ते हैं ।