Print this page

संगठन के लिए जागरुकता जरूरी......... राकेश ठाकुर

  • doing of business

दुर्ग । शौर्यपथ । दिनांक 19 10 2020 को ग्राम सैलूद पाटन ब्लाक में गोंडवाना की मातृ शक्तियॉ एकजुटता, जागरुकता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन के लिए समाजसेवी राकेश ठाकुर की उपस्थिति में बैठक किया गया । बैठक की शुरुआत आदिशक्ति बुढ़ा देव की पूजा अर्चना सगाजनों की उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात समाजसेवी राकेश ठाकुर ने कहा कि सशक्त समाज, सशक्त संगठन से बनता है और संगठन के लिए जागरुकता जरूरी है समाज में जागरूकता मातृशक्ति आस्था एवं सरलता से ला सकती है क्योंकि जागरूकता ही सामाजिक उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम है चर्चा के दौरान महिला प्रभाग की श्रीमती संगीता ठाकुर ने कहा समाज की महिलाएं एकजुट है किंतु शासन-प्रशासन के किसी भी योजना का लाभ हमें नहीं मिलता जबकि हम सभी चाहते हैं कि शासकीय योजना का लाभ गोंडवाना समाज की महिलाओं को भी मिले जिससे समाज की महिलाएं जी आर्थिक रूप से अपने परिवार को सहयोग कर सकें। बैठक का संचालन पूर्णिमा ठाकुर एवं आभार सरोज ठाकुर द्वारा किया गया बैठक में श्रीमती संगीता ठाकुर, सुरेखा ठाकुर, सीता ठाकुर, सोनिया ठाकुर, कांति ठाकुर, शैल ठाकुर, अहिल्‍या ठाकुर, आशा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, कामेश्वरी ठाकुर, चित्रलेखा ठाकुर सविता ठाकुर, संध्या ठाकुर, रीना ठाकुर गायत्री ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, सोनी ठाकुर, सीमा ठाकुर लता ठाकुर शिवकुमारी ठाकुर प्रमिला ठाकुर गायत्री ठाकुर, दिप्‍ती ठाकुर, मैना ठाकुर, सुभद्रा ठाकुर, रेखा ठाकुर रोशनी ठाकुर भावना ठाकुर, भारती ठाकुर, ओम कुमारी ठाकुर, चमेली ठाकुर, पार्वती ठाकुर, विनय ठाकुर व विजेश बर्वे समाजसेवी के उपस्थिति में किया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ