Print this page

-ईवीएम का वार्डो में प्रदर्शन कर मतदाताओं को किया जागरूक,दो रंगों में होगा ईवीएम का बटन:

  • doing of business

-जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईवीएम डेमो प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना:
07 फरवरी दिन शुक्रवार को होगा इन वार्डो में ईवीएम का प्रदर्शन,देखे वार्डो का नाम:
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में आज 12 वार्डो में लगा ईवीएम मशीन का शिविर,महापौर और पार्षदों का चुनाव ईवीएम से होना है. मतदाताओं के लिए ये नया अनुभव होगा कि एक ही ईवीएम मशीन से महापौर और पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट डाला जाएगा.ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर वार्डो में चौक चौराहों व आँगबाड़ी में शिविर का आयोजन किया और इस संबंध में मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम से लोगों को जानकारी साझा की है.
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में शहर के वार्डो में नागरिको को मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम के जरिए डेमो दिखाकर वोट डालने की प्रक्रिया को समझाया.
-दो रंगों में होगा ईवीएम का बटन:
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक,महापौर प्रत्याशियों के नाम सफेद रंग के दायरे में रखे गए हैं, जबकि पार्षद प्रत्याशियों के लिए गुलाबी रंग रखा गया है. इसका मतलब अपने पसंदीदा महापौर प्रत्याशी महापौर को वोट डालने के लिए उनके नाम के सामने सफेद रंग के बटन को दबाना होगा. वहीं,अपने पसंदीदा पार्षद प्रत्याशी को वोट देने के लिए उनके नाम के सामने गुलाबी रंग के बटन को दबाना होगा.
07 फरवरी दिन शुक्रवार को वार्ड 1 नया पारा,वार्ड 32 बम्हण पारा,वार्ड 37 आजाद वार्ड,वार्ड 42 कसारिडीह वार्ड,वार्ड 47 सिविल लाइन वार्ड 52 बोरसी बस्ती वार्ड,वार्ड 20 शहीद भगत सिंह वार्ड,वार्ड 15 करिडीह,वार्ड 22 स्टेशन पारा,वार्ड 12 मोहन नगर के अलावा 6 ठेठवार पारा में किया जाएगा।
-वार्डों में ईवीएम मशीनों से किया जा रहा डेमो:
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत नगर निगम शहर क्षेत्र अंतर्गत में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 8 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन प्रात 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईवीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है,जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईवीएम डेमो प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 06 February 2025 16:53
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ