Print this page

चुनाव में बंटने आई पांच सौ पेटी शराब कांग्रेस नेता के फार्म हाउस से पुलिस ने की जब्त

  • doing of business

6 आरोपी गिरफ्तार,फार्म हाउस का मालिक फरार
   भिलाई /शौर्यपथ /नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शराब को बांटने के लिए लाकर अवैध भंडारण किये जाने का मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। पुलिस ने दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता के फार्म हाउस से 500 सौ पेटी शराब जब्त की है और इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।  बताया जाता  है कि जिस फार्म हाउस में शराब की पेटियां मिली है वह ब्लॉक  ग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा का है जो फरार है।
  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी फुंडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फॉर्म हाउस में मध्यप्रदेश से शराब मंगाकर रखवाया गया है। उक्त शराब को चुनाव के दौरान बांटने की तैयारी की जा रही थी। सूचना के बाद दुर्ग पुलिस की एसीसीयू और पाटन थाना की टीम ने वर्मा फार्म हाउस में छापा मारकर लगभग 500 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फार्म हाउस का मालिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा फरार है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ