Print this page

धर्मगुरूओं व अखाड़ा के महामंडलेश्वर को दया सिंह ने भेंट किया बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड, भिलाई आने दिया न्यौता

  • doing of business

भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात को दया सिंह ने पहुंचाया महाकुंभ तक
भिलाई /शौर्यपथ /शहर में निकलने वाली सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात की चर्चा महाकुंभ तक होने लगी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह महाकुंभ पहुंच गए हैं, वहां स्थान करने के बाद उन्होंने सनातनी धर्मगुरूओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है और उन्हें भिलाई आने का न्यौता देकर उनसे आशीर्वाद लिया। दया सिंह द्वारा भेंट किए गए आमंत्रणपाकर धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है और कहा है कि दया सिंह सनातन के प्रति बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।
  इस दौरान दया सिंह ने कुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचे और  आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी और एंबेसडर का आर्शीवाद लिया और  कहा कि बाबा की बारात में  वे जरूर भिलाई पहुचेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ