Print this page

बलौदा बाजार हिंसा कांड में जेल में बंद एमएलए देवेन्द्र यादव के लिए किया कांग्रेसियों ने किया सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

  • doing of business

   भिलाई/शौर्यपथ / बलौदा बाजार हिंसा कांड में केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद युवाविधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर जल्द से जल्द रिहाई के लिए नगर के घड़ी चौक सुपेला में एमआईसी सदस्य व पार्षद लालचंद वर्मा एवं कांग्रेस नेता अजय शिवबावलीकर व समस्त कांग्रेसियों ने आज सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा सुन्दरकांड का पाठ किया गया और विधायक देवेन्द्र के रिहाई के लिए प्रार्थना किये। इसके साथ ही रघुपति राघव राजा राम भजन का भी पाठ किया। इस कार्यक्रम में कांगे्रेस नेता अतुलचंद साहू, पार्षद केशव चौबे, जावेद खान, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, रफीक खान, पाटन के युवा कांग्रेस नेता दर्शन ङ्क्षसह, अली हुसैन सिद्दिकी, कन्हैया चुरेन्द्र, प्रथम महापौर नीता लोधी, राजेश चौधरी, पलाश लिमेश, अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस सुन्दरकांड में शामिल हुए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ