Print this page

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को विवेकानंद सभागार में होगा कार्यक्रम, तैयारियों लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए

  • doing of business

दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आठ मार्च को विवेकानंद सभागार में 12.00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी विजय बघेल,विशेष अतिथि  श्रीमती रेणुका गजेंद्र यादव,श्रीमती पूजा ललित चन्द्राकर,श्रीमती गौरी सुरेन्द्र कौशिक की उपस्थिति में किया जाएगा।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मंशानुरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजन जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा विभागीय अधिकारी के साथ आठ मार्च को होने वाले महिला दिवस कार्यक्रम  को लेकर बैठक आहुति किया गया। बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, आरके जैन,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,आरके बोरकर,शुभम गोइर,अभ्युदय मिश्रा,पंकज चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों के निर्देश दिए।
कार्यक्रम आठ मार्च को जेल तिराहा के सामने विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ