Print this page

सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी का दु:खद निधन, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती,

सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी का दु:खद निधन, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती, shouryapath news
  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / आज दोपहर दुर्ग बायपास रोड पर सड़क एक्सीडेंट में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष की पुत्री का दु:खद निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है।
   गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक को रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट की वजह रिचा को वेंटीलेटर पर रखा गया, गहरी चोट से ब्रैन ने भी काम करना बंद कर दिया था। काफी प्रयास के बाद भी जीवन के लिए संघर्ष कर रही रिचा ने दम तोड़ दिया
  मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जिलाध्यक्ष की पुत्री रिचा कौशिक (22 वर्ष) दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर ढाबा भोजन करने जा रही थी तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
  कार सवारों को गंभीर अवस्था में आरोग्यम हास्पीटल ले जाया गया जहां से गंभीर जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। निधन की खबर आते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्वीटी कौशिक के निवास पर खबर मिलते ही लोग पहुंचने लगे हैं।
  जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और पुत्री थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार स्तब्ध है।
दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कोडा कार अत्यधिक तेज गति में थी और एक्सीडेंट के बाद कार 3 से 4 पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में रिचा कौशिक सहित उसके तीन दोस्त मयंक यादव, हर्ष यादव, आयुष यादव भी सवार थे। कार सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हुए। रिचा की हालत देखते हुए उसे रायपुर रामकृष्ण केयर हास्पीटल रेफर किया गया जबकि आयुष यादव सहित दो अन्य युवकों का आरोग्यम हास्पीटल के आईसीयू में उपचार जारी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ