Print this page

बैधनाथ पारा/महावीर कालोनी में चला निगम का विशेष सफाई अभियान:आयुक्त ने पार्षद के साथ किया निरीक्षण

  • doing of business

  दुर्ग / शौर्यपथ /
  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह शुक्रवार को वार्ड 38 बैधनाथ पारा से महावीर कालोनी,शुभम नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया। निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने एमआईसी प्रभारी नरेंद्र बंजारे, पार्षद रामचंद सेन,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता उमायन्ती ठाकुर,पीआईयू कुणाल,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
  कमिश्नर ने पार्षद के साथ वार्ड क्षेत्र बड़ी व छोटी नालियों की वृहद रुप से सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
  उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत महावीर कालोनी  सहित शुभम नगर के अलावा बैधनाथ पारा में नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। कमिश्नर ने कहा कि क्षेत्र के नाली को बेहतर सफाई करवाये साथ ही नाली सफाई के दौरान दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।उन्होंने क्षेत्र में छोटी नाली सहित टूटी हुई नालियों को चिन्हित कर जल्द प्रस्ताव बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि खाली प्लॉट वालो को नोटिस जारी कर प्लॉट के मालिकों को कहे अपने निजी भूमि पर बाउंड्रीवाल बनवाये नही करने जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ