Print this page

तलवार लहराकर डॉनगीरी दिखाना पड़ा महंगा, छावनी पुलिस ने दबोचा, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ / नंदनी रोड स्थित अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने तलवार लहराते हुए डॉन बनने की कोशिश कर रहे दो युवकों को छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राह चलते लोगों को अश्लील शब्दों से अपमानित कर डरा रहे थे, साथ ही शराब दुकान के कर्मचारी से जबरन पैसे मांगने की भी कोशिश की। दोनों आरोपियों के पास से धारदार तलवार जब्त कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
  दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने शराब दुकान के कर्मचारी टेकेश कुमार देवांगन से पैसे की मांग की और तलवार लहराते हुए स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बनाया। प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
1. अकरम खान, निवासी – शीतला मंदिर के पास, कैम्प 02, भिलाई
2. बंटी खान उर्फ अजीम, निवासी – मछली मार्केट, कैम्प 02, भिलाई
  पुलिस ने अकरम खान के पास से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 322/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
  इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय, सउनि ईतवारी डेहरे, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक आकाश तिवारी, महताब अहमद और धर्मेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ