Print this page

अवैध मुरूम खननकर्ताओं पर राजस्व और पुलिस विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में अवैध मुरूम खनन और रेत परिवहन पर नियंत्रण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। औचक कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
  एसडीएम पाटन के निर्देश पर मंगलवार सुबह पाटन अनुविभाग अंतर्गत थाना रचिरई क्षेत्र में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ग्राम कौही, बोरेंदा, केसरा, ओदरागहन, निपानी और कौही सेमर घाट क्षेत्र से एक जेसीबी और दो ट्रक अवैध रेत खनन करते हुए पकड़े गए।
  इसी प्रकार थाना उतई क्षेत्र के ग्राम पतोरा में महकाखुर्द की शासकीय भूमि से दो डंपर और एक जेसीबी को बिना रॉयल्टी दस्तावेजों के मुरूम खनन और परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सभी वाहनों को जब्त कर थाना उतई के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी और पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।
  धमधा अनुविभाग के ग्राम कोड़िया (तहसील अहिवारा) में भी एक चैन माउंटेन मशीन और तीन हाइवा द्वारा बिना अनुमति मुरूम खनन और परिवहन किए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम गिरहोला से एक चैन माउंटेन और तीन हाइवा, तथा ग्राम पोटिया से एक चैन माउंटेन और तीन हाइवा जब्त कर सभी वाहनों को थाना नंदिनी नगर की सुपुर्दगी में सौंपा गया।
  इस पूरी कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, राजस्व निरीक्षक खूबचंद वर्मा, अरुण वर्मा, पटवारी खेमराज देवांगन और पुलिस विभाग से डीएसपी अलेक्जेंडर कीरो, थाना प्रभारी मनीष शर्मा एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ