Print this page

भिलाई इस्पात संयंत्र में परिवहन व्यवस्था सुधार को लेकर हुई अहम बैठक, ट्रांसपोर्टर्स ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

  • doing of business

  भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 जून 2025 को संयंत्र भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संयंत्र के ईडी वक्र्स श्री राकेश कुमार के आमंत्रण पर आयोजित हुई, जिसमें ट्रांसपोर्ट से जुड़े विविध विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ।
 बैठक में संयंत्र प्रबंधन की ओर से ईडी वक्र्स श्री राकेश कुमार तथा जीएम सर्विसेस श्री तुषार कांत उपस्थित रहे। वहीं, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, एवं सदस्यगण मुन्ना सिंह, ललित मोहन, संतोष सिंह, शहनवाज कुरैशी, प्रेम सिंह, सुनील यादव, मनोज अग्रवाल, पंकज शर्मा, रोशन वर्मा एवं जगजीत सिंह ने भाग लिया।
 बैठक में संयंत्र परिसर के भीतर ट्रांसपोर्ट संचालन को नियमबद्ध, सुरक्षित और पारदर्शी रूप में संचालित करने पर सहमति बनी। संयंत्र प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परिवहन नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। इस पर एसोसिएशन की ओर से संयंत्र को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया गया।बैठक सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय,संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ