Print this page

सुरक्षा माह के तहत एसएमएस-2 में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • rounak group

शून्य दुर्घटना लक्ष्य को लेकर कर्मचारियों को किया गया प्रेरित

भिलाई, ।
सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप–2 (एसएमएस-2) द्वारा सुरक्षा माह के अंतर्गत वर्क्स बिल्डिंग–26 में एक व्यापक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम को मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री डी. सत्पथी तथा कार्यकारी विभागाध्यक्ष (एसएमएस-2) श्री एस. देबसिकदार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रक्रियाओं के कठोर अनुपालन, जोखिमों की पूर्व पहचान (प्रो-एक्टिव हैज़र्ड आइडेंटिफिकेशन) तथा सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य व्यवहार को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित करने के लिए सुरक्षा विषयक लघु नाट्य प्रस्तुति, सुरक्षा पर आधारित कविताओं का सस्वर पाठ तथा ‘नियर मिस’ घटनाओं की रिपोर्टिंग करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों ने कार्यक्रम को संवादात्मक और जीवंत बनाते हुए प्रतिभागियों में सुरक्षा के प्रति सजगता, सहभागिता और व्यवहारगत सीख को और मजबूत किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ