सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आम नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद
समस्याओं, मांगों और सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के देंगे निर्देश
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इस पहल के माध्यम से आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सीधे शासन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचा सकेंगे।