Print this page

जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय का बाबू मिला गायब, दिया गया शो कॉज नोटिस नवनिर्मित भवन की आड़ में अतिक्रमण

  • doing of business

रिसाली / शौर्यपथ / जन्म मृत्यु कार्यालय में बाबू के नदारद होने पर अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने तत्काल शो कॉज जारी करने निर्देश दिए। वे शनिवार को शाम 4 बजे श्याम नगर स्थित पानी टंकी कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया।
आयुक्त के कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी कर्मचारी सख्ते में आ गए थे। दबे पांव राजस्व कार्यालय पहुंचे। अधिकारी कर्मचारी से कार्यों के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने राशन कार्ड वितरण शीघ्रता से करने निर्देश दिए। जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन कार्यालय में केवल कम्प्यूटर ऑपरेटर होने पर नाराजगी जाहिर की। आयुक्त ने नदारद लिपिक कादिर खान के खिलाफ शो कॉज जारी करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त अधीक्षक कक्ष व लेखा कक्ष पहुंचकर निरीक्षण किया और विलंब से आने व निर्धारित समय के पहले घर लौटने वालों के वेतन कटौती निर्देश दिए।
गंदगी देख दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान आयुक्त संपत्ती कर वसूली कक्ष भी पहुंचे। कक्ष में गंदगी देख आयुक्त ने स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों को चेतावनी दी। साथ ही टार्गेट पर फोकस करने कहा। आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय तक फिल्ड में रहने की हिदायत दी।
नव निर्मित भवन की आड़ में अतिक्रमण
मॉर्निंग विजिट के तहत आयुक्त शनिवार को शनिचरी बाजार रूआबांधा पहुंचे। व्यवस्था देखने के बाद आयुक्त नव निर्मित सतनाम भवन का निरीक्षण किया। भवन की आड़ में कुछ लोग बांस बल्ली से अतिक्रमण कर रखा है जिसे हटाने निर्देश दिए।
सड़क पर मटेरियल, होगी कार्रवाई
रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के सड़क किनारे भवन निर्माण सामाग्री रखने वालों के खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निर्देश दिए है कि बिना अनुमति सड़क पर ईट, गिट्टी, रेत या सेन्ट्रींग लकड़ी रखने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चालानी कार्रवाई करे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ