Print this page

दुर्ग को मिलेगी जल्द सर्वसुविधायुक्त नए मुक्तिधाम की सौगात , सांसद निधि से 1करोड़ में बन रहा है नया मुक्तिधाम

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / सरोज पाण्डेय ने आज दुर्ग के शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम का अपने सांसद निधि से लगभग 01 करोड़ की राशि से हो रहे नवनिर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्वक तथा शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने अपने सांसद निधि से दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी स्थित शमशान घाट के नवनिर्माण के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत किया है। मुक्तिधाम में शवदाह के लिए एक नए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे एक साथ 10 शवों के शवदाह की व्यवस्था होगी, साथ ही एपैरों को शीतलता प्रदान करने के लिए बहते पानी की भी व्यवस्था होगी। शेड के पास ही अंतिम संस्कार के क्रियाओं के लिए स्नान हेतु व्यवस्था की जाएगी जिसमे ठण्ड और गर्मी के हिसाब से स्नान की व्यवस्था रहेगी, ठण्ड में वहां गरम पानी भी उपलब्ध रहेगा जिससे परिजनों को कोई तकलीफ न हो, उसके पास ही अन्य क्रियाओं जैसे की बाल उतरवाना आदि का स्थान भी नियत किया जायेगा और उसे सुविधापूर्ण बनाया जाएगा। शोकसभा के लिए एक अष्टकोणीय हाल का निर्माण किया जाएगा जिसमे बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। इस हाल में मिस्टिक फाउंटेन लगाया जायेगा जो इसे शीतल रखेगा। मुक्तिधाम के वर्तमान द्वार से प्रस्तावित शेड तक पाथवे बनाया जाएगा जिसके दोनों तरफ फव्वारों का निर्माण किया जाएगा जो शेड के लिए जाते वक्त शीतलता प्रदान करेंगे। साथ ही खाली जगहों पर सुरम्य उद्यान विकसित किये जाएंगे जो मृतक के परिजनों आदि को आत्मिक शान्ति का अनुभव कराएँगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ