Print this page

व्हाट्सएप ग्रुप "रक्षक" को गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ / जिला प्रशासन द्वारा आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन संस्थाओं का भी सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना लॉक डाउन अवधि मे जनभागीदारी देते हुए जनता की सेवा की थी। उसी कड़ी में व्हाट्सएप ग्रुप "रक्षक" भी था जिसने 27 मार्च से 22 अप्रैल तक लगभग 13000 भोजन के पैकेट,5000 मास्क,2500 सेनेटाइजर,136 परिवारों को राशन सामग्री जरूरतमंदो तक पहुँचाई, रक्षक ग्रुप उन संस्थाओं में था जिन्हें प्रशासन द्वारा विधिवत अधिकृत किया गया था,किसी व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा जनहित में किए गए कार्य की एक मिसाल बना है रक्षक। जिसके एडमिन अज़हर जमील है और लगभग 70 सदस्यों में फज़़ल फारुखी,राजेश श्रॉफ,अजय गुप्ता,आनंद बोथरा, ज्ञानू ताम्रकार,शमसुद्दीन थरानी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,डॉ, मीडिया,उद्योग से जुड़े लोग हैं।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 28 January 2021 07:04
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ