Print this page

भाजपा के दिग्गज पार्षद संजय खन्ना नहीं रहे , निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

  • Ad Content 1

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के दिग्गज पार्षद व भाजपा नेता संजय खन्ना नहीं रहे। गुरुवार दोपहर को उन्होंने रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे पिछले 35 दिनों से स्पर्श में भर्ती थे। उनके स्वस्थ्य को लेकर उनके वार्ड व परिजन लगातार दुआ कर रहे थे। पार्षद संजय खन्ना के निधन से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। शहर के तमाम भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने संजय खन्ना के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ