Print this page

सीएम बघेल का पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान : नरेंद्र मोदी का जादू खत्‍म , बजरंगबली कांग्रेस के साथ ... Featured

  • rounak group

    रायपुर / शौर्यपथ / कर्नाटक विधान सभा चुनाव में जैसे जैसे कांग्रेस को बढ़त मिलती गयी कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बनता गया . कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की ओर तेजी से बढ़ते कदम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी जश्न का माहौल बन गया . सीएम भूपेश बघेल में मिठाई खिला कर कांग्रेस की जीत के ख़ुशी का इजहार किया और इसे लोकतंत्र की जीत कहा .
  मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी का फैक्‍टर नहीं चला। अब नरेंद्र मोदी का जादू खत्‍म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्‍त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्‍त हो गए हैं। सीएम बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
   बिलासपुर में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में शामिल होने के पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मीडियोकर्मियोंं और लोगों को मिठाई बांटकर खुशी जताई। कांग्रेस की जीत पर उन्‍होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार। भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ