Print this page

भारत को घुटने में चलने वाला देश बताने वाली भाजपा को कर्नाटक की जनता ने सबक सिखाये

  • rounak group

कर्नाटक में नहीं चला भाजपाइयों का इमोशनल ड्रामा


   रायपुर/ शौर्यपथ / कर्नाटक में कांग्रेस को मिले पूर्ण जनादेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत को 2014 के पहले घुटने में चलने वाला देश बताकर मां भारती का और भारतवासियों का अपमान किया था कर्नाटक की जनता ने भारत को कमजोर और अपंग बताने की सोच रखने वाली भाजपा को हराकर बड़ा सबक सिखाई है कर्नाटक की जनता 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार से हताश और परेशान थी उससे मुक्ति चाहती थी आज दक्षिण भारत कर्नाटक हार के बाद भाजपा मुक्त हो गया है।
   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान श्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के जितने भी प्रचारक थे सभी ने इमोशनल ड्रामा प्रचार के दौरान किये। कांग्रेस पर अपमानित करने का झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाए केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर कर्नाटक के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किए लेकिन असफल रहे कर्नाटक की जनता ने भाजपा के इस नाटक नौटंकी से किनारा कर जनता के मूल मुद्दों और समस्याओं के लिए जिम्मेदार भाजपा को हराना तय किया था।परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ वहां भारी आक्रोश था ।
  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर कर्नाटक की जनता ने भरोसा किया और भाजपा के झूठ और जुमला से किनारा कर इमोशनल ड्रामा को नजरअंदाज किया। भाजपा के खिलाफ बढ़-चढ़कर मतदान किया। कांग्रेस के कई प्रत्याशी 50 हजार से एक लाख तक बढ़त बनाकर जीत दर्ज कराये हैं यह भाजपा के खिलाफ आक्रोश को प्रदर्शित करता है 2024 में अब केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है भाजपा कुछ भी कर ले केंद्र में बदलाव होगा देश की जनता बढ़ती बेरोजगारी महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था लूटती बैंक और एलआईसी बिकती सरकारी कम्पनियों से हताश और परेशान है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ