Print this page

भाजपा की नफरत की राजनीति को जनता ने नकार दिया : गुरूदयाल बंजारे

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिलने के साथ ही नवागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे के नेतृत्व में कर्नाटक की जीत का आतिशबाजी एवं मिठाई बाटकर जश्न मनाया।
   संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि भाजपा के नफरत के बाजार में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान चल गई। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। देश की जनता मोहब्बत चाहती है। आपस में भाईचारा चाहती है। भाजपा की नफरत की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
  इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, तिलक घोष, आशाराम ध्रुव, नैना कुर्रे, हेमंत सोनकर, रतन दिवाकर, लक्ष्मण साहू, रूप प्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल, रामेश्वर साहू, बंटी गुंबर,अशोक साहू, मनीष साहू, द्वारिका साहू, संतोष बंजारे, भुवन साहू, उत्तर दास पाटले, गौकरण साहू, शंकर साहू, राकेश गाहिरे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ