Print this page

कांग्रेस के गढ़ में खिल रहा भाजपा का कमल, तकिया पारा में भाजपा की ऐतिहासिक रैली...

  • doing of business

    दुर्ग। शौर्यपथ।

  नगरी निकाय चुनाव में एक और जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है वहीं सालों तक नगरी निकाय के कुछ वार्ड ऐसे रहे जहां पर भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाए परंतु इस बार तकिया पारा वार्ड नंबर 8 एक ऐसा वार्ड बनने जा रहा है जहां भाजपा का खाता पूर्ण बहुमत के साथ खुलता हुआ नजर आ रहा है प्रचार अभियान अब अपनी तेजी पर है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार ने तकिया पारा वार्ड नंबर आठ में जन समर्थन में रैली निकाली।
   बता दें कि इस बार से भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड के लोकप्रिय युवा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है खालिक रिज़वी (शेरू ) के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही वार्ड के युवा वर्ग में जोश देखते ही बनता है जिस वार्ड में कभी बीजेपी का झंडा बैनर ढूंढने पड़ते थे अब उस वार्ड के हर गली में भाजपा का वर्चस्व सुना जा रहा है और पूरा वार्ड भाजपामय नजर आ रहा है.
   जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की आज तक तकिया पारा में ऐतिहासिक रैली निकली और जैसा जोश वार्डवासियो में देखने को मिला इससे यही आभास हो रहा है कि आने वाले समय में यह वार्ड अपने बदलाव की दिशा में कदम रख रहा है युवाओं ने महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार एवं पार्षद प्रत्याशी खालिक रिज़वी (शेरू )के पक्ष में नारे लगाते हुए " कोई नहीं टक्कर में मत पढ़ो किसी चक्कर में अबकी बार भाजपा की सरकार " के साथ पूरा वार्ड भाजपामय हो गया अब सभी को मतदान दिवस 11 फरवरी का इंतजार है लोकतंत्र के इस पावन पर पर मतदान कितना और किसके पक्ष में होता है यह 15 फरवरी को सभी के सामने आ जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ