Print this page

धान खरीदी के नियमों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बायोमेट्रिक और टोकन व्यवस्था को बताया किसान विरोधी दीपक बैज

  • doing of business

दीपक बैज बोले– छोटे किसानों को एक टोकन की बाध्यता से बढ़ेगी परेशानी, खरीदी की समय-सीमा घटाने पर भी जताई आपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता, रकबे के आधार पर टोकन की सीमा और धान खरीदी की अवधि में कटौती को लेकर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि नए नियमों से किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

दीपक बैज ने कहा कि ओटीपी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन लागू करने से ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, सर्वर डाउन और फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने जैसी तकनीकी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इससे किसानों को खरीदी केंद्रों में इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने दो एकड़ से कम रकबे वाले किसानों को केवल एक टोकन दिए जाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छोटे किसानों के लिए एकमुश्त धान की कटाई, परिवहन और बिक्री करना आर्थिक एवं व्यावहारिक रूप से कठिन हो सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ