बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार भाजपा जिला बेमेतरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। जिसके तहत जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित कर 12 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीका उद्बोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव सुना जाएगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रभारी वक्ता भी उपस्थित रहेंगे। जिसमें बेमेतरा में राजेन्द्र शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष बेमेतरा व ओमप्रकाश जोशी जिलाध्यक्ष बेमेतरा, नवागढ़ में अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व विधायक बेमेतरा बेरला में लाभचंद बाफना पूर्व संसदीय सचिव एवं साजा में दयालदास बघेल पूर्व मंत्री वक्ता रहेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने जिला मुख्यालय में सभी जिला पदाधिकारी एवं सम्बंधित ब्लॉक मुख्यालय में प्रदेश/जिला/मण्डल एवं सभी मोर्चाओं के पदाधिकारीगण,वरिष्ठ नेताओं एवं जिला पंचायत/जनपद पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत/ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए अपील किया।