Print this page

दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान कमलेश हेमला हुआ शहीद

दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान कमलेश हेमला हुआ शहीद दुखद : आकाशीय बिजली गिरने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान कमलेश हेमला हुआ शहीद SHOURYAPATH NEWS
  • doing of business

बीजापुर / शौर्यपथ / आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। जवान कमलेश हेमला टीम के साथ गस्त पर निकले थे। गंगापुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव से सुबह सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने पर जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा बेहोश हो गए। जवान को उपचार हेतु बीजापुर लाते समय जवान की शहादत हुई।
  शहीद जवान थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संतोषपुर का निवासी है एवं वर्तमान में 85 वी वाहिनी केरिपु कैंप कांवड़गांव में पदस्थ था। शहीद जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ