Print this page

भरोसे का सम्मलेन : सीएम बघेल ने किया विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन

भरोसे का सम्मलेन भरोसे का सम्मलेन
  • rounak group

       दुर्ग / शौर्यपथ / भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।
कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की।
   इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ