Print this page

भारतीय परंपरा और संस्कारों के साथ मनाया गया कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा का जन्मदिवस

  • doing of business

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पूजा-अर्चना, दीक्षारंभ और सेवा गतिविधियों का आयोजन

भिलाई / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं वरिष्ठ शिक्षाविद आई.पी. मिश्रा का जन्मदिवस विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय परंपरा, संस्कार और आध्यात्मिक भावना के साथ मनाया गया। आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा, सेवा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने कहा कि आई.पी. मिश्रा का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान प्रेरणादायी है। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, चरित्र, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।

श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी से संबद्ध संस्थानों में कहीं दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, तो कहीं धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। मेडिकल कॉलेज में रुद्राभिषेक सहित विशेष पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में भाग लेकर कुलाधिपति के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाना आवश्यक है। ईश्वर के प्रति कृतज्ञता, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जीवन मूल्यों का सदैव महत्व रहता है। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ