October 22, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिलाईगढ़ को मुख्यमंत्री साय की पांच बड़ी सौगातें, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय : 3 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, राजमहल मार्ग पर पुल सहित मुक्तिधाम और डोम शेड निर्माण की घोषणा

    • doing of business

    यपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ स्थित रैनीभाठा में ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक 3 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ निर्माण, राजमहल मार्ग पर पुल, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम तथा मां समलाई मंदिर के समीप डोम शेड का निर्माण शामिल है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। अपर कलेक्टर कार्यालय खुलने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जबकि गौरव पथ से नगर की सुंदरता और आवागमन बेहतर होगा।

    राजशाही दशहरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलाईगढ़ का ऐतिहासिक राजशाही दशहरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की पहचान है। राजपरिवार ने पीढिय़ों से इस परंपरा को सहेजकर रखा है। उन्होंने आयोजन समिति, राजपरिवार और क्षेत्रवासियों को इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी।
    उन्होंने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देती है। पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर के काम, क्रोध, लोभ, मद और अहंकार रूपी रावण का अंत करें। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा, कर्तव्य, न्याय और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

    छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने दंडकारण्य क्षेत्र में लंबा समय बिताया। शिवरीनारायण में माता शबरी की भक्ति और राजिम का त्रिवेणी संगम प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को शासकीय खर्च पर अयोध्या में दर्शन का अवसर मिला है।

    18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और सुशासन को गति दे रही है। सरकार गठन के अगले ही दिन मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। केंद्र के सहयोग से आवास निर्माण तेज हुआ है और प्रतिदिन लगभग 1,600 आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, गरीबों और मातृशक्ति का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।
    बस्तर में शांति से खुल रहे विकास के नए द्वार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सहयोग से नक्सलवाद के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। बस्तर में शांति और विश्वास का वातावरण मजबूत होने से सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं के विस्तार की नई संभावनाएं खुली हैं। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से आवागमन के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision