
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ।
जिले में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ऑनलाईन माध्यमों से अवैध चाकू और अन्य घातक हथियार मंगाने वालों पर नकेल कसी जा रही है।
इस अभियान के दौरान एसीसीयू (Anti Cyber Crime Unit) और पुलिस थानों की संयुक्त टीमों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक पर निगरानी रखते हुए उन एकाउंट्स की पहचान की, जहां से अवैध हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की गई थी। इन पर तस्दीक कर तथ्यात्मक कार्यवाही की गई है।
पिछले चार दिनों में तकनीकी सेल द्वारा कई संदिग्ध सोशल मीडिया एकाउंट्स की जांच की गई, जिसमें से 02 व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली दुर्ग में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, वहीं थाना छावनी क्षेत्र में 12 अवैध हथियार जप्त किए गए। जिन व्यक्तियों के पास हथियार नहीं मिले, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
खास बात यह रही कि कई नाबालिगों द्वारा इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड किए जाने के मामले भी सामने आए। पुलिस ने उनके पालकों को बुलाकर समझाईश दी और पोस्ट हटवाए, ताकि भविष्य में ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल उपयोग और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, जिससे किसी अनहोनी या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।
साथ ही दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो कंपनियों से भी अनुरोध किया है कि वे इस प्रकार के घातक हथियारों की डिलीवरी से पहले एक्स-रे मशीन से जांच कर सत्यापन करें, और यदि कोई सामग्री संदिग्ध लगे तो डिलीवरी से पूर्व संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।
इसके अलावा, टीम ने जेल से रिहा पूर्व आदतन चाकूबाज अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी है और लगभग 300 लोगों को समझाईश देते हुए अवैध चाकू-तलवार की खरीदारी से बचने की सलाह दी है।
दुर्ग पुलिस की यह सख्त और तकनीकी रूप से सटीक कार्यवाही न केवल अपराध पर रोकथाम की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि डिजिटल युग में भी कानून की निगाह हर जगह मौजूद है।
दुर्ग। शौर्यपथ। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली दुर्ग छग के चेयरमेन व समाज सेवी संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सनातन धर्म परिषद् न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने उन्हें यह महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।
यह बता दें कि संजय तिवारी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जाता रहा है। मानव सेवा के साथ वे गौ सेवा व गौवंश रक्षा के कार्य से भी लंबे समय से जुड़े हैं एवं स्वर्गीय सुधाकर तिवारी मेमोरियल गौशाला का संचालन करते हुए गौ माता की सेवा व गौवंश की रक्षा करते है एवं सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रहे है । उनकी इन्ही प्रयासों व नेक कार्यों को देखते हुए सनातन धर्म परिषद् न्यास ने उन्हें सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। सनातन धर्म परिषद् न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने संजय तिवारी को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उनकी नियुक्ति पर दुर्ग भिलाई के गौ सेवको व सनातनियों में हर्ष व खुशी का माहौल है।
गौरक्षक वाहिनी" से तात्पर्य ऐसी वाहिनी या समूहों से है जो गायों और गोवंश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन समूहों के सदस्य अवैध बूचड़खानों से गायों को बचाने, पशु तस्करों पर नज़र रखने और गौवंश के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने जैसे कार्य करते हैं। वे अक्सर कानून के तहत उचित कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना देते हैं या खुद ही वाहनों को रोकते हैं।
गौरक्षक वाहिनी का कार्य: ये समूह अवैध रूप से वध के लिए ले जाई जा रही गायों को बचाने का काम करते हैं, जिसके लिए वे राजमार्गों पर गश्त करते हैं और वाहनों की तलाशी लेते हैं।
कानूनी और जागरूकता अभियान: ये संगठन गौवंश की रक्षा के लिए बेहतर कानूनों की वकालत करते हैं और पशु माफियाओं के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग करते हैं। वे जनजागरूकता के लिए रैलियां और मार्च भी निकालते हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: "गौरक्षक" शब्द का अर्थ 'गौमाता के रक्षक' है, और भारत में गायों को पवित्र माना जाता है। इन संगठनों का उद्देश्य भारत की गौ संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना है।
संगठनात्मक संरचना: कई संगठन जैसे राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल हैं, जो एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में काम करते हैं और अपने नेतृत्व के अधीन कार्य करते हैं।
दुर्ग। शौर्यपथ। मामूली विवाद ने रिश्ते को खून से रंग दिया। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पंचशील सेक्टर-ए बोरसी में शनिवार सुबह अमरूद तोड़ने की बात पर साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। गुस्से में आकर उसने घर में रखा सिलबट्टा उठाया और जीजा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी साले गोविंदराज ने खुद थाने पहुंचकर अपराध कबूल किया और आत्मसमर्पण कर दिया।
घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। मृतक राजकुमार वर्मा अपने साले के घर अमरूद तोड़ने पहुंचा था। पत्नी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार घर के भीतर चला गया। इस बात पर गोविंदराज भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो गोविंदराज ने गुस्से में सिलबट्टे से सिर पर वार कर दिया।
राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। गोविंदराज ने भागने के बजाय सीधे पद्मनाभपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिससे आपसी रिश्तों में दरार आ गई थी। फिलहाल पुलिस हत्या के पूरे मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग। शौर्यपथ।
कार्तिक की ग्यारस श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में इस वर्ष आयोजन किया गया, जिसमें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध गायकों ने सुंदर एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति दी
समिति के शिवम सेन एवं लक्की अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा मंदिर गंजपारा मंदिर में दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। दो दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को श्री श्याम बाबा के जन्मदिन की पूर्व संध्या को भजन का कार्यकाम आयोजित किया गया।, समिति द्वारा श्याम जन्मदिन पर एक सुंदर एयं भव्य दरबार सजाया गया और श्याम भजन गायक द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। जिसमें देर रात्रि तक भक्तगण झूमते रहे,
रात्रि 12 बजे श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर छोटे बच्चे से केक कटवाया गया एवं मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी की गई
दूसरे दिन आज शनिवार को श्री श्याम जन्मोत्सव पर संध्या 7 बजे श्री श्याम बाबा की 51 पूजा थाल से महाआरती की गई एवं खीर बूंदी लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया देर रात में प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।"
कार्यक्रम में सागर कालोया गोदिया सिंपल राठी प्रीति राजगढ़िया शिवम सेन लक्की अग्रवाल मनोज राजगढ़िया ट्विंकल खेमका नारायण खेतान मुरारी सिंघानिया प्रदीप अग्राल सतीश गोयल मनीष सेन रितेश सेन गोपू सेन ललित शर्मा राकेश तिवारी निर्मल शर्मा राजेश शर्मा मनोज गुप्ता लाला कुलेश्वर साहू पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद दिनेश पुरोहित मोनू शर्मा राजू पुरोहित राहुल शर्मा गोपाल शर्मा प्रकाश सिन्हा मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता सुजल शर्मा अनमोल पांडेय सोनल सेन सरिता शर्मा किरण सेन चंचल शर्मा मिथिला शर्मा चंदा शर्मा आभा शर्मा सिंधु गुप्ता सुमन शर्मा शिल्पी शर्मा रूपल गुप्ता संध्या वर्मा कुलेश्वरी जायसवाल लक्की पुरोहित लक्ष्मी यादव सार्थक शर्मा सिद्धू गुप्ता वंशु पुरोहित एवं सैकड़ों श्याम भक्त उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ाअटल जी के आदर्शों को केंद्र में रख, मोदी-साय सरकार बना रही समृद्धि का मार्गनवा रायपुर में नया विधानसभा भवन: लोकतंत्र और संस्कृति का नया आयाम
रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली निर्माण की नई कहानी, जहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शिता और मोदी सरकार के विकास संकल्प ने मिलकर प्रदेश को आत्मविश्वास व ऊर्जा से परिपूर्ण किया है।
नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को भविष्य की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के गणमान्य नागरिक, राज्यपाल रमेन डेका, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सहित प्रदेश के मंत्री-विधायक और नागरिक उपस्थित थे, जो समृद्धि और सौहार्द्र की मिसाल बने।प्रधानमंत्री मोदी ने अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर उनके आदर्शों और सुशासन की याद दिलाई, जिसे छत्तीसगढ़ ने आत्मसात कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए विकास का प्रकाश स्तंभ बनने का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भावुक शब्दों में कहा कि अटल जी के प्रदत्त नेतृत्व और मोदी जी की मजबूत सरकार के साथ छत्तीसगढ़ ने नए युग की शुरुआत कर दी है, जहां किसानों, युवाओं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार नीतियां बनाई и कार्यान्वित की जा रही हैं।यह नया विधानसभा भवन न केवल प्रशासन के सुगमता हेतु है बल्कि छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र की प्रगाढ़ता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।
प्रदेश के लोग अब रजत जयंती वर्ष में नई आशा, नई ऊर्जा और नए विश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते देख रहे हैं।
"छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मंच से लोकगायक तीजन बाई की सेहत की ली जानकारी, परिजनों से करीब 1 मिनट 18 सेकंड की हुई बात"
"प्रधानमंत्री के पूछते ही प्रशासन सतर्क, डॉक्टरों की टीम घर पहुंची, परिवार ने जताया आभार – बोले, कभी नहीं था ऐसा विश्वास…"
दुर्ग। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों के जश्न के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दुर्ग जिले के गलियारी गांव स्थित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के परिवार से फोन पर संपर्क किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख से बातचीत कर गायिका की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वेणु देशमुख ने बताया, "प्रधानमंत्री के सचिव ने कॉल कर कहा कि मोदी जी खुद बात करना चाहते हैं। उनकी आवाज सुनकर हम सभी आश्चर्यचकित रह गए। प्रधानमंत्री ने लगभग 1 मिनट 18 सेकंड तक हमारे परिवार से तीजन बाई की तबीयत का पूरा हाल जाना और कहा कि यदि किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो वे हमेशा मदद के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री की भावनात्मक बातों से पूरा परिवार भावुक हो गया।
"जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कलेक्टर की टीम ने तीजन बाई के घर पहुंचकर उनका हाल जाना।
परिवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की भी रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं मिलने की इच्छा भी जताई, पर वक्त के अभाव में यह संभव नहीं हो सका।तीजन बाई की नाजुक सेहत और परिवार की बातें अब पूरे देश में चर्चित हैं, और मोदी की इस व्यक्तिगत पहल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा — यह क्षण केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का सम्मान है; नई शुरुआत के इस उल्लास में पूरा प्रदेश झूम उठा।
रायपुर। शौर्यपथ।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आगमन प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण बन गया। प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कर राज्य की नई पहचान और विकास की यात्रा को साकार किया। इस ऐतिहासिक पल में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सान्निध्य में यह क्षण छत्तीसगढ़ की मर्यादा और आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का अविस्मरणीय अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल पत्थरों का नहीं, जन-आकांक्षाओं का मंदिर है, जहाँ से छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय होगी।
"पिता की हत्या कर शव दफनाने का आरोप, बेटे ने 30 साल बाद डीएम से की शिकायत; गांव में फैली सनसनी"
हाथरस। शौर्यपथ। मुरसान क्षेत्र के गांव गिंलोदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने अपने पिता बुद्ध सिंह की हत्या के 30 साल पुराने रहस्य को उजागर किया है। आरोप है कि उसकी मां उर्मिला देवी, दो भाई प्रदीप और मुकेश ने गांव के ही धनी व्यक्ति राजवीर के साथ मिलकर कपड़ा ठूंसकर और गला दबाकर हत्या की थी।
उस वक्त पंजाबी सिंह सिर्फ 9 साल का था और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। कई वर्षों तक वह वारदात को लगभग भूल चुका था, लेकिन हाल ही में उसके भाई ने शराब के नशे में घटना का जिक्र किया, जिससे उसकी यादें ताजा हो गईं।
प्रशासनिक कार्रवाई : शिकायतकर्ता ने जिला मजिस्ट्रेट और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर नरकंकाल की तलाश में खुदाई कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम, मुरसान थाने की पुलिस और बल के साथ मकान में करीब 15 फीट तक खुदाई शुरू की गई। खुदाई के बाद नरकंकाल बरामद कर लिया गया, जिसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।
गांव में सनसनी और प्रतिक्रियाशव बरामद होने के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने फिलहाल जांच और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह मामला न केवल कानून की जटिलता बल्कि पारिवारिक संबंधों में छुपे दर्द और रहस्य को भी उजागर करता है; डीएनए टेस्ट और उच्च स्तर की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएंगे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में रुद्राक्ष पौधा रोप कर पीएम मोदी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
प्रधानमंत्री समेत देश-राज्य के शीर्ष नेता रहे मौजूद, अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण।
रायपुर। शौर्यपथ।
छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नये विधानसभा भवन का भव्य लोकार्पण कर प्रदेश की गौरव गाथा में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उद्घाटन समारोह में मोदी जी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति रही। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नये भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को नई ऊँचाई देगा और यह प्रदेश के विकास पथ पर प्रेरणास्रोत बनेगा।
दुर्ग। शौर्यपथ।
नगर निगम दुर्ग प्रशासन में एक बार फिर सख्ती के संकेत नजर आ रहे हैं। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी शुभम गोईर को कंप्यूटर के आदान-प्रदान के दौरान उपकरण गायब होने के मामले में 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
यह नोटिस जारी होने के बाद अब निगम कर्मचारियों में चर्चा का विषय यह बन गया है कि क्या इसी तरह की सख्ती तात्कालिक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव पर भी दिखाई जाएगी?
ज्ञात हो कि वर्ष 2021-22 में पार्किंग घोटाले से संबंधित प्रकरण में लगभग ₹80,000 की राजस्व वसूली के लिए तात्कालिक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा गौरव पथ पर विज्ञापन बोर्ड के गलत साइज और आकलन के मामले में भी थान सिंह यादव का नाम चर्चा में रहा है।
वहीं दूसरी ओर, शुभम गोईर पर बीते तीन-चार महीनों में आयुक्त अग्रवाल द्वारा लगभग डेढ़ दर्जन नोटिस जारी किए जा चुके हैं और वे वर्तमान में निलंबन की स्थिति में हैं। आयुक्त की यह कार्यवाही निगम प्रशासन में अनुशासन की कसावट के रूप में देखी जा रही है।
अब कर्मचारियों के बीच यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या यह सख्ती सिर्फ एक कर्मचारी तक सीमित रहेगी या फिर आयुक्त अग्रवाल निष्पक्ष प्रशासनिक सिद्धांतों का पालन करते हुए विवादित मामलों में शामिल अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे?
फिलहाल, सभी की निगाहें आयुक्त सुमित अग्रवाल के अगले कदम पर टिकी हैं — क्या थान सिंह यादव जैसे विवादित अधिकारी पर भी कार्यवाही होगी या फिर निगम प्रशासन एक बार फिर मौन साध लेगा?
नगर निगम कार्यालय में फिलहाल यही चर्चा जोरों पर है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
