
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश के हजारों निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर अब छोटे तबके के लोग जिनके जमीन के छोटे भूखण्ड हैं, वे अब इनकी खरीद बिक्री आसानी से कर पा रहे हैं। राज्य शासन ने जमीन के छोटे भूखण्डों की खरीद बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था, फलस्वरूप प्रदेश के छोटे तबकों के जरूरतमंद 5 डिसमिल से छोटे भूखण्डों का क्रय विक्रय संभव हो सका है। नतीजन अब तक करीब एक लाख 49 हजार 755 छोटे भूखण्डों का क्रय-विक्रय हुआ है।
राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा छोटे भूखण्डों के पंजीयन एवं नामांतरण की कार्यवाही तथा छत्तीसगढ़ नामांतरण एवं अन्य भू-अभिलेख को तैयार करने बावत नियम 1965 में संशोधन किया जाकर 25 अक्टूबर 2019 से राज्य के सभी जिलों में जमीन के छोटे भूखण्डों के नामांतरण की कार्यवाही की जा रही है। जिसके फलस्वरूप बड़े पैमाने पर 5 डिसमिल से छोट भूखण्डों की क्रय-विक्रय हो सका है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह विभाग की बैठक के पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर वाड्रफनगर के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल और थाना प्रभारी रघुनाथनगर जाॅन प्रदीप लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रखा गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए प्राथमिकता और पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए है। मुख्यमंत्री ने गत दिनों छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई के लिए सभी जिलों में आवश्यक संख्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन की ओर से सभी आवश्यक सहयोग देने की सहमति भी दी है।
लखनऊ/ शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश से यौन शोषण से एक और लड़की की जान जाने की खबर आई है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यूपी के प्रतापगढ़ में 17 साल की लड़की ने कथित रूप से छेड़खानी से परेशान होकर सोमवार को एक कुएं में कूदकर जान दे दी. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के तीन युवकों पर बाघराय थाने में मुकदमा दर्ज किया है. मामला बाघराय थाने के पुवासी गांव का है. इन दबंगों पर पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप है.
डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने बताया कि किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी. परिवार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि परिवार ने तीन गांव में ही रहने वाले तीन युवकों गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह और गुन्नू तिवारी को इसका जिम्मेदार ठहराया है.
मामले में भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें चल रही हैं. किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक यौन शोषण, बलात्कार और पीड़ित युवतियों की मौत की खबरें आ रही हैं. हाथरस के मामले को लेकर पहले ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश भारत को पछाड़ते हुए आगे निकलने को तैयार है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष -वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक, साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 4 फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है - जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम है. आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि इस साल भारत की जीडीपी में 10.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है.
भारत के लिए आईएमएफ का यह अनुमान, जून में किए गए पूर्वानुमान से बहुत नीचे है, जिसमें कहा गया है कि कोरोनोवायरस महामारी की वजह से उभरते बाजारों में सबसे बड़ा संकुचन देखने को मिल सकता है. मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों की जीडीपी का यह आंकड़ा मौजूदा कीमतों पर आधारित है. जून में आईएमएफ के पिछले पूर्वानुमान में कहा गया था कि उत्पादन 4.5 प्रतिशत कम हो जाएगा.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष -वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर अग्रसर है. केवल पाकिस्तान और नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी ही भारत से कम होगी जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश भारत से आगे होंगे.
हैदराबाद / शौर्यपथ / तेलंगाना में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने राज्य में 14 जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है. राजधानी हैदराबाद की हालत भी बहुत बुरी है. यहां सड़कों पर पानी भर गया है. कई जगहों पर पानी का बहाव इतना तेज देखा गया है कि यहां कार और बड़ी गाड़ियां तक तो क्या इंसान भी बहते नजर आ रहे हैं.
हैदराबाद में फलकनुमा के पास बरकस से एक वीडियो सामने आया है, जहां पर एक शख्स बाढ़ के पानी में तेज बहाव के साथ बहता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं और मदद के लिए चिल्ला रहे हैं. मुश्किल में फंसा शख्स आगे आते एक खंबे को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन बहाव इतनी तेज है कि वो आगे बह जाता है. वीडियो में दो लोग असहाय खड़े दिखाई दे रहे हैं. पानी में बह रहे शख्स के साथ एक टायर का ट्यूब भी बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जो शायद उसे बचाने के लिए फेंका गया था. वीडियो तो सामने आया है लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार शख्स को बचाया जा सका या नहीं.
बता दें कि सोमवार हैदाराबाद में 24 घंटों के भीतर 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. यहां से कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गाड़ियों को बहते हुए देखा जा सकता है. उपनगरीय इलाके सरूरनगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी से एक 20 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो कारें पानी में बहती दिखाई दे रही हैं. वहीं, एक दूसरा वीडियो है, जिसमें एक रेजिडेंशियल कॉलोनी में एक घर के सामने खड़ी एक कार को तेज बहाव में अचानक हिलते और फिर दिशा बदलकर बहते हुए देखा जा सकता है.
तेलंगाना में हो रही इस भारी बारिश से अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है. सोमवार की रात एक बाउंड्री वॉल 10 घरों पर गिर गई, जिसमें महज दो महीने के एक मासूम बच्चे के साथ नौ लोगों की मौत हो गई. पूरे शहर में प्रभावित जगहों पर लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर बचाया जा रहा है. नगर निगम ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने अभी बुधवार की सुबह तक तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे यहां समस्या और गहरा सकती है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /जूलरी ब्रांड Tanishq के एक विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. ट्विटर पर बायकॉट के ट्रेंड से शुरू होकर अब यह मामला ऐड हटाने से लेकर कंपनी के एक स्टोर पर हमले तक पहुंच गया है. इस ऐड पर विरोध के बीत गुजरात के गांधीधाम में कंपनी के एक स्टोर पर हमला किया गया है. वहीं, मैनेजर से जबरन माफीनामा लिखवाए जाने की खबर है.
सूत्रों ने बताया कि हमला करने वाली भीड़ ने मैनेजर से माफीनामे में लिखवाया कि 'हम सेकुलर ऐड दिखाकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए कच्छ जिले को लोगों सो माफी मांगते हैं.'
बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने नए कलेक्शन 'एकत्वम' को लेकर एक ऐड रिलीज किया था, जिसमें दो परिवारों के बीच अंतरधार्मिक विवाह दिखाया गया था. ट्विटर पर इस ऐड को लेकर #BoycottTanishq ट्रेंड होने लगा था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव ज़िहाद को बढ़ावा' देने वाला ऐड बताया और इसे हटाने की मांग कर रहे थे.
इस ऐड को लेकर तनिष्क़ ने बहुत ट्रोल होने के बाद सोमवार को अपना ऐड वापस ले लिया. कंपनी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि 'एकत्वम अभियान का मकसद, इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विभिन्न क्षेत्र के लोगों, स्थानीय समुदायों और परिवारों से एक साथ आकर जश्न मनाने का है. लेकिन इस फिल्म पर गंभीर व उकसाने वाली प्रतिक्रियाएं मिली, जो कि फिल्म के उद्देश्य से बिल्कुल उलट है. हम बेवजह भावनाओं के इस तरह उत्तेजित होने से बेहद दुखी हैं और हमारे कर्मचारियों, साझेदारों और स्टोरकर्मियों की सुरक्षाा को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को वापस लेते हैं.'
इस ऐड में एक गर्भवती महिला की गोदभराई दिखाई गई है, जिसने साड़ी पहन रखी है और उसकी सास सेरेमनी में ले जा रही हैं. वीडियो खत्म होने के बाद महिला अपनी सास, जिन्होंने सलवार सूट पहन रखा है और सिर पर दुपट्टा डाल रखा है, उससे पूछती है- मां, लेकिन यह रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं न, इसपर सास का जवाब आता है- लेकिन बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न.
इस ऐड का विरोध करते हुए ट्विटर पर कुछ लोगों ने कहा था कि यह ऐड लव जिहाद और फर्जी धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा दे रहा है. ऐड के विरोध में एक यूजर ने लिखा कि 'ऐड्स में हमेशा मुस्लिम पति और मुस्लिम पत्नी ही क्यों दिखाते हैं, हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी क्यों नहीं?'
खाना खजाना / शौर्यपथ / नवरात्रि व्रत में अधिकतर घरों में व्रत खोलते समय कुट्टू के पकौड़े बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार पूरे नौ दिनों तक कुट्टू का सेवन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्वाद और सेहत को बनाए रखने के लिए आप इस नवरात्र ट्राई कर सकते हैं खीरे के कुरकुरे पकौड़े। खीरे की पकौड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो देर किस बात की चलिए आपको बताते हैं कैसे बनाई जाती है खीरे की पकौड़ी।
खीरे के पकौड़े बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
-1 कप सिंघाड़े का आटा
-2 टी स्पून सेंधा नमक
-1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
-दो बड़े पतले कटे हुए खीरे
-फ्राई करने के लिए तेल
खीरे के पकौड़े बनाने का तरीका-
नवरात्रि व्रत में खीरे के पकौड़े बनाने के लिए खीरे और तेल को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। अब पकौड़े का बैटर तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें खीरे के टुकड़ों को बैटर से निकाकर तेल में डालें। पकौड़ों को कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से पलटकर तलें। तले हुए पकौड़ों को साइड में निकालकर अलग रख लें। ध्यान दें, इन पकौड़ों को सर्व करने से पहले एक बार दोबारा तल लें। ऐसा करने से पकौड़ों में कुरकुरापन बना रहता है। पकौड़ों को गाढ़े भूरा रंग होने तक तलकर सर्व करें।
नवरात्रि में घर पर बनाएं टेस्टी कुट्टू का डोसा, ट्राई करें ये टेस्टी क्रद्गष्द्बश्चद्ग
जल्द ही नवरात्रि का उत्सव आने वाला है। ऐसे में माता के भक्त मां को प्रसन्न रखने के लिए पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। नवरात्रि व्रत में खाने के विकल्प बहुत कम होते है। लोग इस समय ज्यादातर आलू और कुट्टू का सेवन करते हैं। अगर आप भी कुट्टू की पूरी या पकौड़ी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो इस बार अपनी किचन में ट्राई करें टेस्टी कुट्टू का डोसा। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती हैं नवरात्रि व्रत की ये स्वादिष्ट रेसिपी।
कुट्टू का डोसा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
आलू की फीलिंग के लिए-
-3 उबले हुए आलू
-तलने के लिए घी
-1/2 टी स्पून सेंधा नमक
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
डोसा बनाने का तरीका-
-5 टेबल स्पून कुट्टू का आटा
-1/2 टी स्पून अरबी
-1/2 टी स्पून सेंधा नमक
-1/2 टी स्पून अजवाइन
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून अदरक
-1 टी स्पून कटी हुई हरी मिर्च
-घी
-अजवाइन
कुट्टू का डोसा बनाने का तरीका-
आलू की फीलिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें आलू ?को डालकर मैश करें। अब इसके सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को हल्का ब्राउन होने तक कुछ मिनट अच्छे से भूनने के बाद एक तरफ रख दें। अब डोसा बनाने के लिए एक बाउल में अरबी को मैश करके आटा, पानी और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च डालकर एक बार दोबारा मिला लें। इस मिश्रण में पानी डालकर उसका एक स्मूद बैटर बना लें।
अब एक फ्लैट पैन लेकर उसपर घी लगाएं। कड़छी की मदद से डोसे के बैटर को पैन पर फैला लें। कुछ देर डोसे को पकाने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा घी डालकर और पका लें। ऐसा करने से डोसा क्रिस्पी बनेगा। अब डोसे को दूसरी तरफ से भी पलटकर सिकने दें। आप अब डोसे के बीच में फीलिंग रखकर उसे फोल्ड कर दें। आप इस व्रत के डोसे को पुदीने या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए एक नई इलाज पद्धति खोज निकाली है, जिसे अपनाने के बाद छह महीने के भीतर ही रोज-रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लेने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
अस्पताल में 45 मिनट में पूरी होने वाली इस प्रक्रिया के तहत मरीज को गर्म पानी से भरा एक गुब्बारा निगलवाया जाता है। यह गुब्बारा छोटी आंत में पहुंचकर उसकी बाहरी परत ‘ड्यूडेनम’ को तेज ऊष्मा प्रदान करता है। इससे वहां मौजूद पुरानी कोशिकाएं जल जाती हैं। उनकी जगह नई कोशिकाओं का विकास होने लगता है। ये कोशिकाएं अग्नाशय को इंसुलिन के उत्पादन के लिए प्रेरित करती हैं, जो ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए बेहद जरूरी है।
‘यूनाइटेड यूरोपियन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी मेडिकल ग्रुप कॉन्फ्रेंस’ में पेश अध्ययन में शोधकर्ता डॉ. सुजैन मेरिंग ने दावा किया कि नई इलाज पद्धति टाइप-2 डायबिटीज के उपचार में नई क्रांति लाएगी। मरीज को महज एक बार ‘एंडोस्कोपी’ सरीखी चिकित्सकीय प्रक्रिया से गुजरना होगा और वह ताउम्र इंसुलिन के इंजेक्शन लेने के झंझट से छुटकारा पा लेगा।
उन्होंने बताया कि मरीज की आंत में पहुंचाए जाने वाले गुब्बारे में 90 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पानी भरा होगा, जो ‘ड्यूडेनम’ की विकृत कोशिकाओं को नई कोशिकाओं से बदल देगा। ये कोशिकाएं अग्नाशय को इंसुलिन पैदा करने का संदेश देती हैं।
असरदार-
-23% टाइप-2 डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है।
-नई इलाज पद्धति अपनाने के बाद 75% मरीजों को छह महीने में ही इंसुलिन के इंजेक्शन से मुक्ति मिल गई।
-इन प्रतिभागियों का बीएमआई (वजन और लंबाई का अनुपात) 29.2 से घटकर औसतन 26.4 पर पहुंच गया।
इसलिए जरूरी है इंसुलिन
-इंसुलिन अग्नाशय में पैदा होने वाला एक अहम हार्मोन है, जो ग्लूकोज को ऊर्जा में तब्दील कर मोटापे और डायबिटीज की समस्या को दूर रखता है।
बढ़ती कमी चिंता का सबब
-08 करोड़ डायबिटीज रोगियों को इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ने का अनुमान 2030 तक
-इंसुलिन की मांग में एशिया-अफ्रीका में 20 फीसदी इजाफा होने की आशंका जताई गई है।
-दुनियाभर में 3.3 करोड़ डायबिटीज रोगियों को मौजूदा समय में इंसुलिन तक पहुंच हासिल नहीं है।
खाना खजाना / शौर्यपथ / नवरात्रि व्रत में अधिकतर घरों में व्रत खोलते समय कुट्टू के पकौड़े बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार पूरे नौ दिनों तक कुट्टू का सेवन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्वाद और सेहत को बनाए रखने के लिए आप इस नवरात्र ट्राई कर सकते हैं खीरे के कुरकुरे पकौड़े। खीरे की पकौड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो देर किस बात की चलिए आपको बताते हैं कैसे बनाई जाती है खीरे की पकौड़ी।
खीरे के पकौड़े बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
-1 कप सिंघाड़े का आटा
-2 टी स्पून सेंधा नमक
-1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
-1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
-दो बड़े पतले कटे हुए खीरे
-फ्राई करने के लिए तेल
खीरे के पकौड़े बनाने का तरीका-
नवरात्रि व्रत में खीरे के पकौड़े बनाने के लिए खीरे और तेल को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। अब पकौड़े का बैटर तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें खीरे के टुकड़ों को बैटर से निकाकर तेल में डालें। पकौड़ों को कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से पलटकर तलें। तले हुए पकौड़ों को साइड में निकालकर अलग रख लें। ध्यान दें, इन पकौड़ों को सर्व करने से पहले एक बार दोबारा तल लें। ऐसा करने से पकौड़ों में कुरकुरापन बना रहता है। पकौड़ों को गाढ़े भूरा रंग होने तक तलकर सर्व करें।
खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीगके 13वें सीजनमें दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भले ही अबतक काफी शानदार रहा हो, लेकिन टीम को आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आने वाले कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले हैं। पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में हेमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
पीटीआई को आईपीएल सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कॉन्ट्रेक्ट खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट को बीसीसीआई को भेजना अनिवार्य होता है, उस मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपटिल्स के विकेटकीपर बलेलबाज पंत को ग्रेड वन हेमस्ट्रिंग स्ट्रेन हुआ है, जिसके चलते वो अगले 7 से 10 दिन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली की टीम के लिए आने वाले मैचों के लिए पंत का टीम में ना होना काफी बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि पंत के ना होने से दिल्ली के टीम कॉम्बिनेशन पर भी फर्क पड़ना तय है। मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंत के ना होने के चलते टीम को हेटमायर को भी टीम से बाहर बैठाना पड़ा था। दिल्ली के साथ दिक्कत यह है कि पंत के अलावा टीम के पास कोई भारतीय विकेटकीपर मौजूद नहीं है और अगर पंत नहीं होते हैं तो टीम को एलेक्स कैरी को हर हाल में खिलाने ही पड़ेगा।
टीम अगले मुकाबले में युवा ऑल-राउंडर ललित यादव को मौका दे सकती है, जिनका प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बढ़िया रहा था। उन्होंने भारत की घरेलू टी20 लीग में 136 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अबतक इस सीजन लाजवाब रहा है, टीम ने आईपीएल 2020 में खेले अपने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ दो ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम को टूर्नामेंट का अपना अगला मैच आज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई में खेलना है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
