Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi

शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी को लोगो ने खूब सराहा

  • rounak group

प्रदर्शनी में ग्रामवासियो ने शासन की योजनाओं की ली जानकारी

ग्रामवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी व लाभप्रद है फोटो प्रदर्शनी

नारायणपुर /शौर्यपथ/

कलेक्टर  धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए आज नारायणपुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम जम्हरी के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। हाट बाजार में ग्राम जम्हरी के अलावा अन्य ग्रामों के ग्रामवासियों ने भी शासन की योजनाओं जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधित पुस्तिका, जनमन पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का निशुल्क वितरण किया गया। फ़ोटो प्रदर्शनी में जिला प्रशासन की उपलब्धियो एवं विभिन्न गतिविधियों को फ़ोटो के माध्यम से प्रदर्शित कर शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है। बाजार में लगे प्रदर्शनी में बुजुर्ग, महिलाओं, किसान, बच्चे एवं युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी देखने आये लोगों को कोरोनो वायरस से सुरक्षा और वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि अब कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन आ गई है, जो अच्छा है। जिला प्रशासन आपके गांव तक इस प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए आई है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इसके पूर्व बेनूर, चांदागांव, भाटपाल, रेमावण्ड, नेलवाड़, देवगांव एवं ओरछा में प्रदर्षनी लगायी जा चुकी है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पाम्पलेट, ऐतिहासिक जीत को सलाम, आदिवासी हित सबसे आगे से संबंधित पॉकेटबुक का निःशुल्क वितरण किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी में जिला प्रषासन की उपलब्धियों एवं अभियानों के अलावा आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नवनिहाल, राम गमन पथ, धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाईयों की शुरूआत, जनसशक्तिकरण से आर्थिक विकास और सिंचाई परियोजना का विकास, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना आदि योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)