August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    *5 साल केवल भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस, नाकामी का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है - संजय पाण्डेय*

    • rounak group

    जगदलपुर, शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर समर्थन मूल्य पर उपार्जित संपूर्ण धान की मिलिंग कराने तथा सुरक्षा एवं रख रखाव में राज्य सरकार के असफल रहने के कारण एक हजार करोड़ से अधिक का धान नष्ट करने का आरोप लगाया गया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा कि 5 साल तक किसानों के नाम पर राजनीति कर अपनी जेबे भरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता जनता और किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। गाय, गोठान और गोबर के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुंचानी वाली कांग्रेस पार्टी और उनके नेता अब छत्तीसगढ़ का विकास देखकर बौखला गए हैं इसलिए जनता को भ्रमित कर तथ्यहीन एवं निराधार आरोप लगा रहे है।

     

    संजय पाण्डेय ने बताया कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही किसानों के हित व उनके अधिकारों के लिए काम किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का वादा किया था लेकिन नहीं दिया, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हमने किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया। 3100 रुपए प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की और किसानों को एक मुश्त पैसा भी दिया। इस प्रकार भाजपा सरकार के किसान हितैषी नीतियों एवं सुशासन के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक 144.92 लाख मे. टन धान का उपार्जन किया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार के सुदृढ़ नीतियों एवं सुव्यवस्थित भण्डारण, उठाव एवं मिलिंग कार्ययोजना के कारण प्रदेश में उपार्जित 144.92 लाख मे.टन में से 144.50 लाख मे. टन धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जा चुका है, जोकि कुल उपार्जित धान का लगभग 99.71 प्रतिशत है।

     

    संजय पाण्डेय ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में 4 सितम्बर की स्थिति में दर्शित शेष अल्प मात्रा 0.41 लाख मे. टन धान भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण उठाव हेतु शेष दर्शित है, जो कि कुल उपार्जित मात्रा का लगभग 0.29 प्रतिशत है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में क्रमशः लगभग 2.07 एवं 2.94 प्रतिशत सूखत / कमी रहा है। इस प्रकार स्पष्ट है कि वर्ष 2023-24 में रिकार्ड मात्रा में खरीदी उपरांत भी हमारी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रबंधन किया है। कांग्रेस केवल जनता और प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। 5 वर्षों तक रुके विकास कार्यों को आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आज भाजपा सरकार कर रही है। आज भाजपा सरकार के सुशासन में गरीबों को 8 लाख पक्के आवास मिल रहें हैं जिसे कांग्रेस ने रोक के रखा था। स्वच्छ जल, पक्की सड़कें, महिलाओं को सम्मान मिलने के साथ ही हमारे बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लार जैसी योजनाओं से आज नक्सलवाद भी कम हो रहा है यह सब देखकर कांग्रेस बौखलाई हुई है और बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनता को भटकाने का काम कर रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision