August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया

    • rounak group

    जगदलपुर, शौर्यपथ। रक्षित केंद्र जगदलपुर में जनरल परेड शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जनरल परेड में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा हमेशा अच्छे टर्नआउट में रहने एवं अनुशासित रहने के संबंध में हिदायत किया गया साथ ही रक्षित केंद्र के वाहन शाखा में जिले में मौजूद वाहनों का भी निरीक्षण किया जिसमे अच्छे रखरखाव रखने वाले पुलिस के वाहन चालकों को पुरस्कृत तथा रखरखाव में कमी पाए जाने पर वाहन चालको को वाहन अच्छे स्थिति में रखने हेतु हिदायत दिया गया। साथ ही परेड में मौजूद कर्मचारियों के गुजारिश एवं परेशानियों को सुना गया एवं निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग , नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर , नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल , प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार के अलावा जिले के राजपत्रित ,अराजपत्रित अधिकारी समेत लगभग 200 अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision