
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कोपागुड़ा में मेरे नाम से कोई रजिस्ट्री नही, आरोप में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध करूंगा मानहानि - महापात्र जगदलपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कोपागुडा ग्राम पंचायत खूटपदर के अन्तर्गत सदा पिता बामी व अनादु पिता सदा के द्वारा अपने पट्टे की भूमि के साथ-साथ शासकीय भूमि व वन भूमि को विक्रय किये जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत बस्तर कलेक्टर से की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके पट्टे की भूमि के साथ वन भूमि लगभग 10-15 एकड़ है, उसे जगदलपुर निवासी महेंद्र महापात्र व राजू को विक्रय किया गया है। इस शिकायत को सिरे से खारिज करते हुए महापात्र ने कहा है कि उक्त गांव में उनके व राजू के नाम से कोई भी जमीन रजिस्ट्री नहीं है. झूठी शिकायत के आधार पर उनके मान को ठेस पहुंचाने व राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. 2 वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार की शिकायत अतिरिक्त कलेक्टर के पास की गई थी, जिसकी फाइल नस्ती बंद हो चुकी है. दरअसल, गांव में ही कुछ लोग उस पट्टे की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जिसके चलते झूठी शिकायत कर रहे हैं. शिकायत से जुड़े लोगों के विरुद्ध मानहानि का दावा किया जाएगा.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
