July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35097)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर /शौर्यपथ

    लॉक डाउन के दौरान नशा सामग्री नहीं मिलने से लोगों ने नशे की आदत को छोड़ देने के लिए ज़िला अस्पताल में चल रहे स्पर्श क्लीनिक का रुख किया है । एक से 20 मई तक तम्बाकू और शराब का सेवन करने वाले 14 लोगों ने नशा मुक्ति के लिए स्पर्श क्लीनिक में दस्तक दी है ।
    स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ल ने बताया लॉक डाउन के कारण अप्रैल और मई में ज्यादा लोग नशे की आदत छुडाने के लिए आये । एक से 20 मई तक तम्बाकू और शराब का सेवन करने वाले 14 लोगों ने नशा मुक्ति के लिए स्पर्श क्लीनिक में परामर्श लिया जिसमें 9 लोग तम्बाकू और 5 लोग शराब की आदत से छूटकारा पाने के लिए स्पर्श क्लीनिक आये ।वहीं अप्रैल में 10 लोग तम्बाकू और 7 लोगों ने शराब की आदत से मुक्ति पाने के लिए स्पर्श क्लीनिक से परामर्श लिया ।
    अप्रैल में 14 लोग अवसाद की समस्या लेकर, 7 तम्बाकू सेवन, 10 चिंता की समस्या , 7 शराब सेवन और 2 अनिद्रा की समस्या से परेशान क्लिनिक में आये थे जिन्हें दवा और परामर्श दिया गया ।वहीं 20 मई तक 13 लोग अवसाद की समस्या के आये है, 9तम्बाकू सेवन के, 10 चिंता की समस्या से परेशान, 5 शराब सेवन के और 3अनिद्रा की समस्या से परेशान क्लिनिक में आये हैं जिनका उपचार किया गया और परामर्श भी दिया गया ।
    डॉ.शुक्ल ने कहा लॉक डाउन के चलते बीते 2 माह से (ओपीडी) आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में 50 प्रतिशत की कमी आई है ।लॉक डाउन में ज़िले के आस-पास और ज़िले के बाहर से आने वाले मरीज़ यात्रा में समस्याओं के कारण टेली मेडिसिन का लाभ भी ले रहे है ।जहाँ तक नियमित फॉलोअप की बात है वहाँ पर टेली मेडिसिन के माध्यम से दवा और परामर्श बताया गया है।
    नशा छोड़ने के कुछ फायदे
    डॉ.शुक्ल नेकहा नशा छोड़ने के फायदेहै| नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति सुखद महसूस करता है ।फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है ।हार्ट अटैक के होने की संभावना में भारी कमी आती है ।फिजूल खर्ची से बचाव ।कैंसर होने की संभावना में भारी कमी औरब्लड प्रेशर, हृदयगति का सामान्य होना इनमें से कुछ है ।तम्बाकू का नशा छोड़ने पर व्यक्ति के वजन में 2-3 किलोग्राम बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।

    00 शरीर से दुर्गंध आने पर आक्रोशित हुए परिजन00 जुनवानी के हाइटेक हास्पिटल में हुआ हंगामा भिलाई / शौर्यपथ / इलाज के नाम पर एक मृत हो चुकी महिला को…

    रायपुर शौर्यपथ।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण से जुड़ीं अहम तथ्यात्मक जानकारियाँ छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। उसेंडी ने सवाल दागा कि कोरोना संक्रमण के मरीजों का आँकड़ा और उससे हुई मौतों का सच छिपाकर प्रदेश सरकार क्या प. बंगाल की राज्य सरकार के नक्श-ए-कदम पर चल रही है?

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों को लेकर सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी सवालों के दायरे में आ गई है। अभी हाल ही बेमेतरा में एक युवक की मृत्यु होने के तीन घंटे के बाद उसकी सैम्पलिंग की गई जबकि अब तक उसकी मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है।
    एक अन्य व्यक्ति का कोरोना संदिग्ध बता उपचार किया जा रहा था और बाद में उसे कोरोना निगेटिव बता दिया गया जबकि उसका इलाज कर रहे डॉक्टर को क्वारेंटाइन कर रखा गया है। उसेंडी ने कहा कि सूरजपुर में दो लोगों की मौत को लेकर भी प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता दाँव पर है। इन मौतों को संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि सूरजपुर के इन मृतकों को कोरोना निगेटिव बताने पर सरकार आमादा नजर आ रही है। इन मृतकों का पोस्टमार्टम क्यो नहीं कराया गया ?

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर्स में में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है और प्रदेश सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी इन मौतों को छिपाकर प्रदेश को अंधेरे में रख रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प. बंगाल की राज्य सरकार की तरह ही तथ्य और सत्य को छिपाकर कोरोना नियंत्रण के झूठे दावे कर रही है।

    उसेंडी ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना को लेकर परस्पर विरोधाभासी बयानों पर हैरत जताई कि एक तरफ मुख्यमंत्री कोरोना पर नीयंत्रण का दावा करते फिर रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संकट के और गहराने की आशंका जता रहे हैं। इन परस्पर विरोधाभासी बयानों से प्रदेश में दुविधा की स्थिति बन रही है।

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

    सिहावा विधायक ने स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में बागडोर संभाली और अपनी चो मुखी सोच से भारत में सूचना क्रांति लाकर देश को नई गति और दिशा दी राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई देश के विकास और नव निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नहीं भुलाया जा सकता आगे उन्होंने बताया कि आज उनके पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया यह योजना 5700 करोड़ की है और आज ही 15 सौ करोड़ रूपया किसानों के बैंक खातों में चला जाएगा कांग्रेसी विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव जैसे ही विधायक बनी वैसे ही राजीव जी को याद करते हुए उन्होंने दुगली क्षेत्र के लिए जो सपना देखा था उसको विधायक अपने कार्यकाल में पूरा करना चाहती है अतः तत्काल धमतरी कलेक्टर और मुख्यमंत्री को कार्य योजना बनाकर तत्काल पत्र प्रेषित किया जिसके परिणाम स्वरूप दुगली में अभी 14000000 का विकास कार्य का चल रहा है पिछले साल मुख्यमंत्री दुगली वन पट्टा मड़ाई मे आए थे कमार छात्रावास एवं स्कूलों का जीर्णोद्धार किया राजीव जी का मूर्ति का अनावरण किया और गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का भी लोकार्पण किया आगे भी दुगली का विकास किया जाएगा और राजीव जी के सपनों को पूरा करने का भरपूर प्रयास कांग्रेस सरकार करेगी ।

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

    सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा आज ग्राम सांकरा मे बहुप्रतीक्षित मांगो को पूरी करते हुवे आजाद चौक टिकरापारा मे रंग मंच निर्माण , महावीर मंदिर से गौरा गोरी चौक तक सीसी रोड निर्माण,महावीर पारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया एवं ग्रामजनों के अन्य मांगो को जल्द से जल्द पूरा कर ग्राम के सम्पूर्ण विकास करने की बात कही इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने पर विधायक मोहदया का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया इस दौरान रिटायर्ड आबकारी अधिकारी एल एल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्राप नाग , भूषण साहू, सरपंच शशि ध्रुव, जनपद सदस्य सुलोचना साहू, उपसरपंच पारस साहू, कैलाश बिसेन, अजित वर्मा,डिकेश्वर सिन्हा, अनसूया ध्रुव, लता ध्रुव, देववती साहू, बलराम ठाकुर,नागेश्वरी साहू, सत्ती मरकाम, अजब साहू,बंशीलाल ध्रुव, नंदू पटेल, मिथलेश पटेल, रामबाई साहू,कृपा राम नाग ,महेश साहू एवं ग्रामीणजन सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुवे उपस्थित थे |

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल बन गई हैं. उनके बागी तेवर पार्टी…
    कोलकाता / शौर्यपथ // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘अम्फन' से पश्चिम बंगाल में हुई भारी तबाही का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया. इस अवसर पर सीएम…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / रबड़ी तो आपने कई बार खाई होगी, अब रबड़ी में एक्सट्रा न्यूट्रिशन एड करें जिससे कि स्वाद के साथ सेहत…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / कोरोना वायरस से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन लोगों को परिवार और परिजनों के साथ जोड़ने में मददगार साबित हो रहा…
    सेहत /शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा खतरनाक स्तर से छह गुना अधिक जहरीली हो गई है। ऐसे हाल में स्वस्थ व्यक्ति की सेहत…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision