
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं, जो बहुत कम उम्र में ही कैमरे के आगे एक्टिव हो जाते हैं. बचपन से उनका फिल्मी करियर शुरू हो जाता है. हालांकि ऐसे बहुत कम आर्टिस्ट होते हैं, जो छुटपन में अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लोगों को इंप्रेस करते हैं और बड़े होकर जब पर्दे पर आते हैं तो अपनी अदाओं से एक्टिंग से और लुक्स से दर्शकों को दीवाना बना देते हैं. तस्वीर में नजर आ रहा ये क्यूट सा बच्चा भी ऐसे ही कलाकारों में शुमार है, जिसने बचपन में अपने प्यारे से चेहरे से दर्शकों का दिल जीता और बड़े होकर हैंडसम लुक्स से फीमेल फैन्स को दीवाना बनाया. इस बीच किंग खान के साथ एक कंट्रोवर्सी से भी नाम जुड़ा, जिस पर बाद में सफाई देने तक की नौबत आ गई.
निभाया गोविंदा के बचपन का किरदार
ये नन्हा सा कलाकार हैं नील नितिन मुकेश, जो रिश्ते में सदाबहार सिंगर मुकेश के पोते लगते हैं. नील नितिन मुकेश भी फिल्मी पर्दे पर बहुत कम उम्र से ही एक्टिव हो गए थे. उन्होंने साल 1989 में आई गोविंदा की फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में उनके बचपन का किरदार अदा किया था. अगर आपने ये फिल्म देखी है तो इस फिल्म में छोटे गोविंदा का स्टेज पर गाना गाते हुए सीन भी याद होगा. इस सीन में गोविंदा के बचपन के रूप में दिख रहा कलाकार कोई और नहीं नील नितिन मुकेश ही हैं.
शाहरुख खान से हुआ था विवाद
नील नितिन मुकेश बड़े होकर फिल्मी पर्दे पर आए तभी अपने लुक्स से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे. उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल किया और कुछ में निगेटिव शेड में भी दिखे. अपने काम के अलावा उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान से विवाद को लेकर भी सुर्खियां बटोरी, जिसमें उन्होंने मंच पर मौजूद किंग खान को शट अप कह दिया था. इसके बाद उनसे कई सवाल हुए. अपनी सफाई में उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान ने उन्हें पहले ही कह दिया था कि वो स्टेज से उनके नाम को लेकर मंच से मजाक करेंगे और वो अपने हिसाब से जवाब दे सकते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जैसा इंसान किसी का मजाक नहीं उड़ा सकता.
मनोरंजन /शौर्यपथ / "हम आपके हैं कौन में" में रेणुका शहाणे ने एक आइडल बहू और सलमान खान की भाभी का रोल किया था. इस फिल्म ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी. दिलचस्प बात यह है कि रेणुका की असल जिंदगी की कहानी उनके ऑनस्क्रीन किरदार से बिल्कुल अलग रही. असल में माता-पिता के तलाक के कारण उनका बचपन चैलेंजिंग रहा. जिससे उन्होंने लाइफ में कई परेशानियां देखीं.
पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान, रेणुका शहाणे ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन चैलेंजेस के बारे में चर्चा की. उस वक्त वह वह केवल 8 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ. नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंगा की प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के इस वक्त को याद किया. रेणुका शहाणे ने बताया कि वह सिर्फ 8 साल की थीं उन्हें तलाक का कॉन्सेप्ट भी समझ में नहीं आया था. उनके माता-पिता के तलाक का उनकी जिंदगी पर बहुत असर पड़ा. उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें अलगाव का अनुभव हुआ क्योंकि टूटे हुए परिवार से आने की वजह से दूसरे बच्चे उनके साथ खेलना पसंद नहीं करते थे.
अपनी शुरुआती जिंदगी में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद प्यार ने रेणुका शहाणे की लाइफ में एंट्री ले ही ली. उन्होंने मराठी थियेटर एक्टर विजय केनकरे से शादी की. दुर्भाग्य से उसकी पहली शादी टिक नहीं पाई जिससे उन्हें एक बार फिर सामाज के क्रिटिसिज्म और बातों का शिकार होना पड़ा. अपनी पहली शादी टूटने और उससे मिली चुनौतियों के बाद प्यार ने एक बार फिर उनके जीवन दस्तक दी. आशुतोष राणा के साथ उनकी केमिस्ट्री ऐसी जमी कि दोनों ने शादी कर ली.
सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं' कौन में उनकी ऑनस्क्रीन इमेज सालों तक बनी रही और आज भी दर्शक उन्हें आइडल बहू और सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी के तौर पर याद करते हैं. अपने सफल एक्टिंग करियर के अलावा, रेणुका शहाणे ने डायरेक्शन में भी कदम रखा है. उन्होंने 2009 में मराठी फिल्म रीटा को डायरेक्ट किया. इस फिल्म को सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील ढंग से संभालने के लिए खूब तारीफ मिली.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
